फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: अर्शी खान को चप्पल से मारने को तैयार थीं सपना चौधरी, अब भाई की शादी में हुई गहरी दोस्ती

Mon, 16 Apr 2018 11:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी
सपना चौधरी अपने डांस को लेकर तो हमेशा ही चर्चा में रहती हैं । इस बार एक खास वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं । हाल ही में अर्शी खान के साथ सपना की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं । जी हां, बिग बॉस में सपना जिस अर्शी खान को चप्पल से मारने के लिए तैयार थीं उसके साथ पोज दे रही हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी
आखिर ऐसा क्या हुआ कि सपना सारे गिले-शिकवे भूलकर अर्शी की कंपनी एंज्वॉय कर रही हैं । अर्शी ही नहीं सपना के साथ महजबीं और आकाश डडलानी भी नजर आए । दरअसल, इन सभी को सपना ने अपने भाई करण की शादी में इनवाइट किया था।   
 

 
विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी
शादी के मौके पर इन सभी ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक तस्वीरें पोस्ट की। बिग बॉस में भले ही सपना की किसी कंटेस्टेंट से ना बनी हो लेकिन बाहर आकर उन्होंने सबकुछ भुला दिया । महजबी ने दुल्हन के साथ भी फोटो शेयर की ।
 

 

4 of 5
सपना चौधरी
सोशल मीडिया पर महजबीं, अर्शी और आकाश के साथ सपना की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सपना ने अपने भाई की शादी बेहद रॉयल तरीके से की । सपना के भाई करण की दुल्हन रचना भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं ।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना चौधरी
सपना ने पिंक और ग्रे कलर का डिजाइनर लहंगा पहना था । इतना ही नहीं सपना ने बारात में जमकर डांस भी किया। अब फैंस को सपना की शादी का इंतजार है लेकिन वो फिलहाल अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें