फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह है परेश रावल का होनहार बेटा, एक्टर बनने में नहीं कोई दिलचस्पी, इस काम में है बड़ा माहिर

Mon, 16 Apr 2018 10:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परेश रावल-स्वरूप संपत
बॉलीवुड में खलनायकी से कॉमेडियन बने परेश रावल का कोई सानी नहीं है। वह अपने किरदार को बहुत ही बखूबी से निभाते हैं। परेश की एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। परेश रावल को असल पहचान सुपरहिट फिल्म हेराफेरी से मिली। इस फिल्म में उनकी बाबू राव का किरदार बॉलीवुड का ऐतिहासिक किरदार बन गया है। लेकिन, फिल्मी दुनिया से अलग भी परेश की पारिवारिक दुनिया है जिसमें उनके दोनों बेटे जवान हो गए हैं और किसी एक्टर से कम नहीं  हैं...आइए जानते हैं इनके बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
Paresh Family
बता दें कि परेश के दो बेटे अनिरुद्ध और आदित्य रावल हैं। यहां बात करेंगे उनके बेटे आदित्य रावल की जो देखने में किसी एक्टर से कम नहीं लगते। आदित्य की उम्र अभी 26 साल की है और उन्हें फुटबॉल खेलने का बेहद शौक है। आदित्य मुंबई की टीम से खेलते हैं। गौरतलब है कि फिल्मों में उनकी कोई रूचि नहीं है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Aditya Rawal
आदित्य को फुटबॉल के अलावा क्रिकेट और लिखने का भी शौक है। आदित्य लेखक रविंदरनाथ टैगोर और शेक्सपियर की लेखनी से प्रभावित हैं। फिलहाल वह इंडिया और अमेरिका फिल्म इंडस्ट्री में स्क्रीन राइटर का काम करते हैं।आदित्य का मानना है कि वह अपने प्लेटाइम क्रिएशन बैनर के तले कई फिल्में बनाना चाहते हैं।

4 of 5
Aditya Rawal
बता दें कि फिल्म ओम माई गॉड भी प्लेटाइम क्रिएशन के बैनर तले बनी है। इस फिल्म में उनके पापा परेश रावल मुख्य भूमिका में थे। आदित्य थियेटर भी कर चुके हैं। उन्होंने व्रिकम कपाड़िया के बॉम्बे टॉकिज में एक जवान गुजराती लड़के का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aditya Rawal
इसके साथ ही आदित्य को दोस्तों के साथ देर रात पार्टी करना अच्छा लगता है। वहीं, बात करें परेश रावल की तो वह फिलहाल 62 साल के हैं और वह एक इंजीनियर बनना चाहते थे, लेकिन उनके एक्टिंग के शौक ने उन्हें बॉलीवुड का रास्ता दिखा दिया। बता दें कि परेश ने लगभग 22 वर्ष की उम्र में पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल इंजीनियर के रूप में काम पाने के लिए संघर्ष करने लगे, लेकिन उनको असफलता ही हाथ लगती रही।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें