हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) 25 सितंबर को 29वां जन्मदिन मना रही हैं। सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उनका डांस देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। कई बार तो उनके शोज में हंगामा भी मच जाता है। सपना चौधरी के प्रशंसकों में इजाफा 'बिग बॉस' के बाद और हुआ। सपना रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 11' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। शो के दौरान सपना के बेबाक अंदाज ने लोगों का दिल जीता। 'बिग बॉस सीजन 11' को आए हुए 2 साल हो चुके हैं और जल्द ही सीजन 13 शुरू होने वाला है। सपना के जन्मदिन पर आपको उनकी जिंदगी के कुछ तथ्यों के अलावा 10 तस्वीरों में बदलता हुआ लुक भी दिखाते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
sapna choudhary
- फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने बहुत ही कम उम्र में पिता को खो दिया। जिसके बाद घर की जिम्मेदारी सपना पर आ गई। उन्होंने अपनी मां, भाई और बहन के लिए काम करना शुरू कर दिया। सपना लगातार स्टेज डांस करती थीं। उनके गाने और डांस स्टेप सुपरहिट रहे।
विज्ञापन
3 of 11
Sapna Choudhary
- फोटो : instagram
सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई रोहतक से ही की। साल 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र केवल 12 साल थी। घरवालों की मदद के लिए सपना चौधरी सिंगिंग और डांसिंग करने लगीं।
4 of 11
Sapna Choudhary
- फोटो : instagram
सपना ने धीरे-धीरे पूरे हरियाणा में खूब नाम कमाया। उनका पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 में हरियाणा के कैथल जिले में हुआ। उस प्रोग्राम के लिए सपना को पैसे नहीं मिले लेकिन अगले ही प्रोग्राम के लिए उन्होंने करीब 3 हजार रुपये की कमाई की।
विज्ञापन
5 of 11
Sapna Choudhary
- फोटो : instagram
सपना चौधरी की जिंदगी में वो दौर ऐसा था जब वो एक दिन में 30 से 35 प्रोग्राम करती थीं। लगातार काम करते हुए सपना थक भी जाती थीं लेकिन परिवार की स्थिति ऐसी नहीं थी कि वो घर पर बैठ सकें।
विज्ञापन
6 of 11
Sapna Choudhary
- फोटो : instagram
सपना ने अपने पैसे से बड़ी बहन की शादी की। शुरुआती दिनों में 3 हजार रुपए कमाने वाली सपना आज एक शो के लाखों रुपये लेती हैं।
विज्ञापन
7 of 11
sapna choudhary
- फोटो : instagram
सपना चौधरी का पहला ही गाना 'सॉलिड बॉडी' सुपरहिट रहा। उनकी पॉपुलरिटी हरियाणा से बढ़कर दूसरे राज्यों तक फैलती चली गई। सपना को लोग यूपी, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब में भी पहचानने लगे थे।
8 of 11
Sapna Choudhary
- फोटो : instagram
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 11' में पहुंचने के बाद सपना ने और नाम कमाया। शो के दौरान सपना ने अपनी अदाओं से सभी का दिल जीता।
9 of 11
sapna choudhary
- फोटो : instagram
बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद तो सपना चौधरी जैसे चारों ओर छा सी गईं। अब वो देश भर में स्टेज शोज कर रही हैं।
10 of 11
sapna choudhary
- फोटो : file photo
यही नहीं सपना ने कई फिल्में की हैं और यूट्यूब पर उनके गाने धूम मचा रहे हैं। सपना चौधरी 'नानू की जानू' और 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' फिल्म में नजर आ चुकी हैं।
सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर सपना किसी ना किसी शो की तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। सपना चौधरी ने इस साल भाजपा पार्टी का दामन भी थामा।