फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में ऐसे दिखते थे आपके पसंदीदा सितारे, आप कितनों को पहचान सकते हैं ?

Wed, 25 Sep 2019 06:27 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारों के बचपन की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
काफी कम वक्त में अपनी जोरदार एक्टिंग के साथ ही साथ अपने बिंदास ड्रेसिंग सेंस से सभी का दिल जीतने वाले रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की फोटो शेयर की है। इस फोटो में रणवीर सिंह काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। वैसे सिर्फ रणवीर ही नहीं सभी की बचपन की तस्वीरें काफी खास होती हैं। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको दिखाते हैं 6 सेलेब्स के बचपन की तस्वीरें।
 
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पहलें जहां अमिताभ टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के लिए सुर्खियों में थे तो वहीं अब  दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए अमिताभ का नाम सामने आया है। ऐसे में हम आपको दिखाते हैं अमिताभ बच्चन के बचपन की तस्वीर। इस फोटो में आपको अमिताभ के तीन अवतार नजर आ रहे हैं। एक फोटो उनके बचपन का है तो दूसरा फोटो में वो टीनएजर हैं वहीं तीसरे फोटो के वक्त तक उनका बॉलीवुड सफर शुरू हो चुका था।
विज्ञापन

3 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ आज अपने डांस के साथ ही साथ अपने बिंदास लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं। लेकिन कटरीना की इन फोटोज में वो बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। बात कटरीना के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी अगली फिल्म अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी है। फिल्म को रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहे हैं।

4 of 6
करीना कपूर खान और करिश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की कपूर बहनें अक्सर हैशटैग सिस्टर्स गोल्स देते नजर आती हैं। आज के फोटोज में जहां दोनों बहनें बेहद ग्लैमरस नजर आती हैं तो वहीं इन पुरानी फोटोज में वो काफी क्यूट दिख रही हैं। बात इन थ्रोबैक फोटोज की करें तो एक फोटो करीना और करिश्मा के बचपन की है तो वहीं दूसरी फोटो में यंग करिश्मा के साथ करीना गोल मटोल नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इन क्यूट फोटोज में जो अभिनेत्री आपको नजर आ रही हैं, उसका नाम है प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका फिलहाल में अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक के चलते सुर्खियों में हैं। बता दें कि इस फिल्म से प्रियंका लंबे वक्त के बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। वहीं प्रियंका अक्सर अपने पति निक जोनस के साथ लव गोल्स भी देते नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में अब नंबर आता है अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का। अनुष्का के बचपन की फोटो बेहद प्यारी है। फोटो में अनुष्का क्यूट एक्सप्रेशन्स के साथ नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि हाल ही में फॉर्च्यून इंडिया की 2019 की टॉप 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में अनुष्का शर्मा को शामिल किया गया है।

पढ़ें: पैसों की तंगी की वजह से स्टेज डांसर बनीं सपना चौधरी, अब जी रहीं लग्जरी लाइफ, कमाई लाखों में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें