फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TikTok पर थे सपना चौधरी के लाखों फॉलोअर्स, बैन होने पर आया ये बड़ा बयान

Thu, 02 Jul 2020 10:55 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Social Media
सीमा पर हुई हिंसक झड़पों के बाद से भारत और चीन के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है। 20 सैनिकों की शहादत को लेकर भारत के लोगों के लोगों में काफी गुस्सा है। अब भारत ने चीन को हर तरह से सबक सिखाने के लिए अपनी कमर कस ली है। चीन को आर्थिक मोर्चे पर नुकसान पहुंचाने के लिए हमला बोला जा चुका है। भारत ने देश में चीन के 59 एप पर बैन लगा दिया है, इसमें टिकटॉक भी शामिल है। इस एप के बैन होने पर डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का बयान आया है।
विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी - फोटो : instagram
सरकार के इस फैसले का लोग स्वागत  कर रहे हैं। इस बीच डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने भी सरकार के इस फैसले का सराहना की है। सपना खुद भी टिकटॉक इस्तेमाल करती थीं और उनके लाखों फॉलोअर्स थे। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि देश से बढ़कर कुछ भी नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सपना ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है, 'सरकार ने 59 एप को बैन कर दिया है जिसमें Tiktok भी शामिल है। मैं सरकार के इस फैसले की पूर्णता सराहना करती हूं। और ये बहुत ही उम्दा फैसला है। साथ ही जो इस फैसले का विरोध कर रहे हैं उनको मैं समझाना चाहती हूं।'

4 of 5
सपना चौधरी - फोटो : social media
सपना आगे कहती हैं, 'हम चीन की एप इस्तेमाल करते है, तो उनको फंड जाता है, उनको पैसा जाता है। और उसी पैसे का वो गलत इस्तेमाल हमारे ऊपर करते हैं। तो ये गलत बात है। आपको सरकार का साथ देना चाहिए। इस फैसले की सराहना करनी चाहिए। और जितने भी हमारे फौजी भाई लद्दाख की सीमा पर खड़े हैं, उनका हाथ जोड़कर मैं धन्यवाद करती हूं। जय हिंद जय भारत।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टिकटॉक - फोटो : social media
बता दें सरकार के इस फैसले का कई टिकटॉक इस्तेमाल करने वाला यूजर्स विरोध भी कर रहे हैं। हालांकि ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है। खबर ये भी कि जल्द भी भारत में ही टिकटॉक जैसे एप लॉन्च किए जा सकते हैं। 

'वॉर’ के बाद वाणी कपूर की लंबी छलांग, अगली फिल्म में बनी अक्षय कुमार की हीरोइन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें