सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर वह डिप्रेशन में थे तो किस बात को लेकर थे ये सबसे बड़ा सवाल है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जो कुछ इस जांच में अब तक हासिल किया है, वह ये इशारा करता है कि सुशांत की परेशानी की वजह क्या थी। अब तक पुलिस इस मामले में सुशांत के मित्रों, परिचितों और परिजनों को मिलाकर 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इन बयानों का लब्बोलुआब ये है कि सुशांत अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को पहुंच रहे नुकसान से परेशान थे और उनको लगता था कि ये सब साजिशन किया जा रहा है।