फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: सपना चौधरी ने घर में किया था प्यार का खुलासा, अब क्यों मोहब्बत से डरती हैं?

Mon, 27 Nov 2017 01:13 PM IST
amarujala.com- Presented by :आनंद
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी इस हफ्ते बिग बॉस के घर के बाहर हो गई हैं। शो में सलमान ने बताया कि उन्हें बाकी नॉमिनेट कंटेस्टेंट से कम वोट मिले। इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए सपना चौधरी सहित हिना खान, शिल्पा शिंदे और प्रियांक शर्मा नॉमिनेट हुए थे। कम वोट के चलते सपना को इस रविवार बिग बॉस के घर के बेघर होना पड़ा है। मगर मजेदार बात ये है कि बिग बॉस के घर में रहते हुए सपना ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास खुलासे किए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
सपना ने शो की शुरूआत में अपने दिल की सारी बातें प्रियांक को बताई थी। ये बात तब की है जब प्रियांक और सपना घर में खाना बना रहे थे। तब प्रियांक ने सपना से पूछा कि आपके घर में कौन-कौन है। सपना ने बताया कि उनके घर में एक छोटा भाई, बड़ी बहन और मम्मी हैं। बहन शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। सपना ने अपनी बहन को लेकर भी खुलासा किया।
विज्ञापन

3 of 5
सपना ने बताया कि उनकी बहन की दो शादियां हुईं लेकिन दोनों फेल हैं। इसलिए उनका लड़कों पर से विश्वास उठ गयास जिसके चलते उन्होंने आज तक शादी नहीं की। सपना ने ये भी बताया था कि उनको एक लड़का पसंद है। सपना ने कहा, 'जिन लड़कों ने मुझे पसंद किया वो मुझे कभी पसंद नहीं आए। और मैं जिसे पसंद करती हूं वो किसी काम का नहीं है। उससे कुछ कहना ही बेकार है। मैं शादी-वादी नहीं करना चाहती। मेरा फोकस पैसों पर है।'
 

4 of 5
सपना ने आगे बताया था कि 'मेरे दोस्त बहुत कम हैं। स्कूल में भी दोस्त नहीं रहे। लड़कियां तो मुझे बहुत चीप लगती हैं। वो स्कूल में सीरियल की बातें करती थीं। जो मुझे कभी पसंद नहीं आई। मैं सबसे पीछे बैठती थी और फ्री पीरियड में सो जाती थी।' सपना ने इसकी वजह भी बताई। सपना ने कहा, 'मैं रात में शो करके आती थी और सुबह स्कूल जाती थी। इसलिए स्कूल में सोती थी। टीचर भी मुझसे कहते थे कि सो जाओ क्योंकि उन्हें पता होता था कि मैं शो करके आई हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना ने ये भी बताया कि उनके पिता की मौत कैसे हुई थी। सपना ने कहा, 'मेरे पिता की मौत के बाद मैंने डांस करना शुरू कर दिया था। उनके इलाज में बहुत कर्ज हो गया था। घर तक गिरबी रख दिया था। पिता को हार्ट अटैक आया था। वो बहुत शराब पीने लगे थे।' सपना ने आगे कहा, 'मेरे मम्मी पापा की लव मैरिज हुई थी। उन्होंने भागकर शादी की थी। मैं तो कुछ भी नहीं, मेरी मम्मी तो हूर थीं। इसीलिए तो मेरा पापा फिसल गए थे उनपर।' सपना की ये सारी बातें अब तक तक छिपी हुई थीं। जिसे सपना ने बिग बॉस के घर में रहते हुए खुद खुलासा किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें