फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Chaudhary: सपना चौधरी का नया गाना 'जिंद आला' रिलीज, फैंस को पसंद आया डांसिंग क्वीन का धाकड़ अंदाज

Wed, 28 Sep 2022 06:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अक्सर खबरों में रहती हैं। अपने लुक और डांसिंग स्टाइल के चलते वह करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारियां फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं। कभी वह गाय को गुड़ रोटी खिलाती नजर आती हैं तो कभी डांस करती हुई। सपना चौधरी ने अब एक और पोस्ट शेयर किया है। दिलचस्प बात यह है कि इसके जरिए उन्होंने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है।
विज्ञापन

2 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी ने अपने हालिया पोस्ट के जरिए फैंस को एक तोहफा दिया है। दरअसल, सपना चौधरी का नया गाना 'जिंद आला' रिलीज हो गया है। इसी बात की जानकारी सपना ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा की है। आपको बता दें कि सपना चौधरी के गाने रिलीज होने के साथ ही जबरदस्त तरीके से वायरल हो जाते हैं। अब सपना का नया गाना भी सामने आ गया है, जिसे उनके चाहने वाले हाथोंहाथ ले रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर गाने का टीजर शेयर किया है। इसमें डांसिंग क्वीन काफी धाकड़ अंदाज में नजर आ रही हैं। आपको बता दें, सपना चौधरी के नए गाने का नाम 'जिंद आला' है। वीडियो शेयर कर सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा- 'लो जी आग्या जिंद आला।'। साथ ही उन्होंने फैंस से इसे अधिक से अधिक शेयर, कमेंट और लाइक करने की गुजारिश भी की है।
 
विज्ञापन

4 of 4
सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
सपना का यह पोस्ट देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। यूजर्स पोस्ट पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। हर कोई सपना चौधरी के अंदाज और लुक की तारीफ कर रहा है और उन्हें बधाई दे रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'सुपर सॉन्ग।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत बढ़िया, बहुत बेहतरीन, बहुत सुंदर।' एक यूजर ने लिखा है, 'आपका नया गाना 'जिंद आला' देख लिया। इसमें आपकी ड्रेस, लुक, स्टाइल सबकुछ जबरदस्त है। आप हरियाणा की शान हो।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें