संजय दत्त की बायोपिक और निर्माता-निर्देशक राजू हिरानी की 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर सफल है और अनुमान लगाए जा रहे हैं कि थियेटरों से उतरने के पहले फिल्म 300 करोड़ रुपये तक बना लेगी। लेकिन यह कमाई सिर्फ निर्माता जोड़ी विधु विनोद चोपड़ा और हिरानी के हिस्से में ही नहीं आएगी बल्कि संजय दत्त को भी इसमें बड़ा हिस्सा मिलेगा। मतलब साफ है कि सिर्फ अपनी कहानी निर्माता-निर्देशक को बताने के लिए 'संजू' को करोड़ों मिल रहे हैं, जबकि उन्होंने फिल्म में ऐक्टिंग नहीं की है।