फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंसाली के इस फैसले से टूट सकता है दीपिका का दिल, रणवीर को लेना होगा कड़ा फैसला

Sun, 08 Jul 2018 08:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर, दीपिका और संजय लीला भंसाली
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को तीन फिल्मों में भुनाने के बाद निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली कुछ नया करना चाहते हैं। अत: उनकी सूची में से अब दीपिका पादुकोण का नाम हट गया है। खबर है कि भंसाली आगे दीपिका के बॉयफ्रेंड रणवीर के साथ आलिया भट्ट को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir Alia
आलिया इन दिनों दीपिका के पूर्व बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के प्रेम में हैं। वैसे हाल में रणवीर-आलिया ने एक फिल्म 'गली बॉय' पूरी की है। सूत्रों के मुताबिक रणवीर भंसाली के फेवरेट हीरो हैं और आलिया को वह बरसों से जानते हैं। आलिया के साथ उन्होंने कभी काम नहीं किया लेकिन एक समय वह इस सुंदरी की डेब्यू फिल्म बनाना चाहते थे। परंतु वह फिल्म रुक गई। वैसे भंसाली अंतिम निर्णय से पहले इंतजार कर रहे हैं कि जोया अख्तर की 'गली बॉय' का बॉक्स ऑफिस पर क्या नतीजा आएगा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
एक दौर में भंसाली फ्रेश जोड़ियों के साथ ही काम करते थे। जब वह सलमान खान और करीना कपूर को लेकर 'बाजीराव मस्तानी' बनाना चाहते और प्रियदर्शन ने दोनों को क्योंकि में साइन किया था तो भंसाली ने अपना प्रोजेक्ट रोक दिया था। मगर समय के साथ भंसाली बदल चुके हैं।

 

4 of 5
hrithik roshan - फोटो : अमर उजाला
ऋतिक ने कहा ना: खबर है कि ऋतिक रोशन ने भंसाली को एक फिल्म के लिए ना कह दिया है। भंसाली उन्हें लेकर साउथ की हिट फिल्म 'पुलीमुरुगन' का रीमेक करना चाहते थे। मूल फिल्म में सुपरस्टार मोहनलाल थे। फिल्म ऐसे शिकारी-योद्धा की कहानी है, जो अपने गांव को आदमखोर शेरों से बचाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hrithik Roshan
भंसाली के साथ सुपरफ्लॉप 'गुजारिश' जैसी फिल्म करने वाले ऋतिक को यह आइडिया जमा नहीं। सूत्रों के अनुसार वह ऐतिहासिक फिल्म 'मोहेंजो दारो' की नाकामी से सबक सीख चुके हैं कि इतिहास के नाम पर बनने वाली काल्पनिक कहानियां उनके करियर को कहीं नहीं ले जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें