फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heeramandi: ‘हीरामंडी’ के सेट पर भंसाली ने ईजाद की ‘डॉग थेरेपी’, जानिए क्या है गुस्सा शांत करने का अनूठा इलाज

Tue, 07 May 2024 11:43 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

सेट पर कलाकारों को डांटना, फटकारना भंसाली के लिए आम बात है। शूटिंग न भी चल रही हो तो भी वह किसी भी बात पर पिनक सकते हैं और अपने आसपास के किसी भी शख्स पर बम की तरह फट सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संजय लीला भंसाली की लिखी, निर्देशित, संगीतबद्ध, निर्मित और संपादित वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ को रिलीज हुए हफ्ता भर होने को आया, लेकिन इसकी चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोई सीरीज में दिखाए गए उर्दू अखबारों में छपी खबरों के मजे ले रहा है तो कोई किसी और कमी को लेकर। इस बीच वेब सीरीज के सितारों की वे बातें भी छन छनकर बाहर आ रही हैं, जो उन्होंने सीरीज के प्रचार के दौरान अलग अलग मीडिया प्लेटफॉर्म से की हैं। ऐसी ही एक बातचीत के दौरान भंसाली के एक अजब शौक का भी दिलचस्प खुलासा हुआ।
विज्ञापन

2 of 6
हीरामंडी (वेब सीरीज) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये बात तो अब पूरी दुनिया को पता चल चुकी हैं कि संजय लीला भंसाली का गुस्सा हमेशा उनकी नाक पर रहता है। सेट पर कलाकारों को डांटना, फटकारना भंसाली के लिए आम बात है। शूटिंग न भी चल रही हो तो भी वह किसी भी बात पर पिनक सकते हैं और अपने आसपास के किसी भी शख्स पर बम की तरह फट सकते हैं। वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ के दौरान भी ऐसे हादसे खूब हुए और इनके किस्से भी अब छन छनकर बाहर आ रहे हैं। हालांकि, भंसाली ने अपने गुस्से को काबू में रखने के लिए अब एक थेरेपी का सहारा लेना शुरू किया है।

Bhansali Interview: मीडिया के सामने ही महिलाकर्मी पर भड़के संजय लीला भंसाली, बाद में हुए शर्मिंदा
 
विज्ञापन

3 of 6
हीरामंडी (वेब सीरीज) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की लीड अदाकारा अदिति राव हैदरी ने आईएमडीबी के एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान खुलासा किया, ‘भंसाली का सारा प्यार उनके चौपायों के लिए सुरक्षित रहता है।’ सीरीज में बागी का किरदार निभा रहे ताहा शाह इसमें आगे जोड़ते हुए बताते हैं, ‘उनके सबसे प्यारे कुत्ते का नाम जानू है और भंसाली उस पर जान भी छिड़कते हैं।’ लेकिन, इस पूरे मामले का असल खुलासा किया अभिनेता फरदीन खान ने जो इस सीरीज से अभिनय की दूसरी पारी शुरू कर चुके हैं।

4 of 6
हीरामंडी (वेब सीरीज) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फरदीन खान बताते हैं, ‘वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ के सेट पर भंसाली को सबने उनके स्वाभाविक स्वरूप में देखा है। जब भी वह भुनभुनाते या किसी बात पर चिड़चिड़ाते, उनके सहायक निर्देशकों को पता होता था कि अब क्या करना है? शूटिंग के दौरान पर हमेशा 25 पालतू कुत्ते मौजूद रहते थे और भंसाली के गुस्सा होते ही ये सहायक निर्देशक इन कुत्तों को भंसाली की तरफ दौड़ा देते थे। और, जैसे ही कुत्ते सेट पर आते, भंसाली का व्यवहार अचानक से बदलने लगता और वह शांत हो जाते।’
विज्ञापन

5 of 6
हीरामंडी (वेब सीरीज) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस डॉग थेरेपी के अलावा भंसाली के बारे में एक और रोचक खुलासा अभिनेत्री संजीदा शेख ने भी इस बातचीत के दौरान किया। संजीदा बताती हैं, ‘संजय लीला भंसाली को शूटिंग के दौरान दिन में तीन चार बार अपना कुर्ता बदलने की आदत है। पहले तो हम लोगों को समझ नहीं आया। लेकिन फिर समझ में ये आया कि भंसाली ऐसा अपने विचारों को तरोताजा करने के लिए करते हैं। जब भी वह सेट पर कुर्ता बदलते है, तो उसके ठीक बाद उनके दिमाग में एक नया विचार कौंध ही जाता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हीरामंडी प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फरदीन खान ने इस दौरान ये भी जाहिर किया कि भंसाली की ये वेब सीरीज साइन करने से पहले निर्देशक संजय गुप्ता ने उन्हें वापसी के लिए साइन किया था और इस लिहाज से कैमरे के सामने उन्हें दोबारा लाने का श्रेय संजय गुप्ता को ही जाता है। हां, रिलीज पहले ‘हीरामंडी’ हो गई है तो इसे ही मेरी वापसी की पहली बानगी माना जाएगा। संजय लीला भंसाली जैसे शख्स के साथ काम करना और उनके किरदार में फिट बैठना किसी भी अभिनेता का ख्वाब होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें