फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली कोरोना संक्रमित: रुकी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग, फिल्म की रिलीज पर भी पड़ेगा असर?

Tue, 09 Mar 2021 03:21 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय लीला भंसाली
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के बाद अब फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली भी कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार पाए गए हैं। मालूम हो कि इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। ऐसे में संजय लीला भंसाली के कोरोना संक्रमित होने के चलते फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।  हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन

2 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी, संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो उन्होंने खु्द को अपने घर में ही क्वारंटीन कर लिया है। बता दें कि आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर 24 फरवरी को रिलीज किया गया था। इस टीजर के जरिए इस फिल्म की रिलीज की नई तारीख का ऐलान भी किया गया था। पहले ये फिल्म 11 सितंबर, 2020 को रिलीज की जानी थी मगर कोरोना महामारी के चलते यह फिल्म अब 30 जुलाई, 2021 को रिलीज की जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली - फोटो : Instagram
इस फिल्म में अजय देवगन एक अहम रोक में नजर आएंगे। लेकिन अब फिल्म के संजय लीला भंसाली के कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। ऐसे में अब फिल्म के रिलीज डेट पर भी इसका असर पड़ सकता है।  

4 of 5
ranbir kapoor
उधर, रणबीर कपूर को भी कोरोना हो गया है। रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नीतू सिंह ने रणबीर कपूर की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। रणबीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। वे इसकी दवाइयां ले रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस खबर के आने के बाद से फैंस रणबीर के लिए दुआ कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस को आलिया की भी चिंता सता रही है। आलिया के फैंस उन्हें भी टेस्ट कराने की सलाह दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें