Bhansali Productions: निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस ने आज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सोशल मीडिया हैंडल पर सेट की बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही दिलचस्प नोट भी लिखा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बॉलीवुड निर्देशक-निर्माता संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी' की यादों का पिटारा खोला और कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने इमोशनल नोट लिखकर साबित कर दिया कि उनके लिए यह वेब सीरीज कितनी मायने रखती है।
आज संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस भंसाली प्रोडक्शन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' के सेट की बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा से लेकर संजीदा शेख तक की अदाएं साफ नजर आ रही हैं। इस दिलचस्प पोस्ट पर फैंस की लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कछ फैंस ने तो सीरीज की तारीफ की, तो एक फैन ने तो संजय से उनकी फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चो को कास्ट करने की गुजारिश कर दी।
विज्ञापन
3 of 6
वेब सीरीज है हीरामंडी
- फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions
संजय की प्रोडक्शन कंपनी भंसाली प्रोडक्शंस के इंस्टाग्राम पर 'हीरामंडी' की तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'हीरामंडी का जादू वर्षों की कड़ी मेहनत, जुनून और हर विवरण पर गहन ध्यान देने से जीवंत हुआ। संजय लीला भंसाली इन सबके केंद्र में खड़े हैं। पर्दे के पीछे के विशेष लुक के साथ 1YearOfHeeramandi पर्दे के पीछे, बीटीएस, हीरामंडी का निर्माण।'
4 of 6
रेड-लाइट जिले के तवायफ के जीवन पर आधारित है सीरीज
- फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions
प्रशंसकों ने भी इंस्टाग्राम की तस्वीरों पर जमकर कमेंट किया। एक फैन ने लिखा, 'कैमरे ने संजय सर के मूड को बखूबी कैद किया है। मुझे वे बहुत पसंद आए। शेयर करने के लिए शुक्रिया', एक और फैन ने लिखा, 'संजय सर आप एक मास्टरपीस हैं, कृपया अपनी फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय को कास्ट करें', एक और फैन ने लिखा, 'सुपरहिट वेब सीरीज', एक और फैन ने लिखा, 'आप जादूगर हैं संजय सर'। वहीं कई फैंन ने कमेंट बॉक्स में लाल दिल वाले इमोजी और फायर इमोजी की बारिश की।
हीरामंडी 2 का है फैंस को इंतजार
- फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions
'हीरामंडीः द डायमंड बाजार' संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित एवं निर्देशित एक पीरियड ड्रामा वेब सीरीज है। यह सीरीज ब्रिटिश राज के खिलाफ भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के दौरान लाहौर में हीरा मंडी के रेड-लाइट जिले के तवायफ के जीवन पर आधारित है। वहीं बीते दिन बुधवार को फिल्म के एक्टर ताहा शाह बदुशा ने भी इंस्टाग्राम पर हीरामंडी के एक साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस सीरीज में ताहा ने नवाब ताजदार बलोच का किरदार निभाया है। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'एक साल बाद भी हीरामंडी का नूर उतना ही रोशन है। 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के एक साल पूरे होने का जश्न।'
हीरामंडी की सफलता के बाद हीरामंडी 2 आएगी
- फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions
हीरामंडी सीरीज काफी सफल रही और अब इसका दूसरा पार्ट भी आएगा, जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इस सीरीज में मनीषा कोइराला ने मल्लिकाजान, सोनाक्षी सिन्हा ने दो किरदार निभाए - फरदीन और रेहाना। अदिति राव हैदरी ने सीरीज में बिब्बोजान और ऋचा चड्ढा ने लज्जो का किरदार निभाया। संजय लीला भंसाली की भतीजी शर्मिन सहगल ने आलमजेब का किरदार निभाया। संजीदा शेख ने वहीदा. शेखर सुमन ने जुल्फिकार, अध्ययन सुमन ने जोरावर और ताहा शाह बदुशा ने नवाब ताजदार बलोच का किरदार निभाया।