फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid 2: ओटीटी पर कब देख सकेंगे अजय देवगन की 'रेड 2'? यहां जानें पूरी डिटेल

Thu, 01 May 2025 10:38 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raid 2 OTT Release: अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'रेड 2' को लेकर सुर्खियों बटोर रहे हैं। इस फिल्म में वह आयकर विभाग के अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में एक बार फिर से नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि यह फिल्म ओटीटी पर कब तक आ सकती है...
 
विज्ञापन
1 of 5
रेड 2 फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn
अजय देवगन की सुपरहिट क्राइम थ्रिलर फिल्म 'रेड' (2018) का सीक्वल 'रेड 2' आज यानी 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इस बीत सोशल मीडिया पर फैंस इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'रेड 2' के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने हासिल कर लिए हैं। फिल्म सिनेमाघरों के बाद इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। 
Raid 2 Review: आयकर आयुक्त बनकर फिर दमके देवगन, हिंदी सिनेमा के फ्रेंचाइजी मास्टर ने फिर जड़ा सिक्सर
विज्ञापन

2 of 5
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओटीटी पर कब आएगी फिल्म
ओटीटीप्ले डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार 'रेड 2' का नेटफ्लिक्स प्रीमियर जून 2025 के अंत या जुलाई की शुरुआत में हो सकता है। यह फिल्म 60 दिन के स्टैंडर्ड थिएट्रिकल विंडो का पालन करेगी, जैसा कि ज्यादातर बड़े हिंदी रिलीज के साथ होता है।
Raid 2 X Review: दर्शकों को कैसी लगी अजय देवगन की 'रेड 2'? सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़
विज्ञापन

3 of 5
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वीकएंड पर हो सकता है अच्छा कलेक्शन
'रेड 2' की रिलीज का दिन खास है, क्योंकि यह अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस और महाराष्ट्र दिवस के साथ लंबे वीकएंड पर रिलीज हुई है। इससे फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिलने की उम्मीद है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका में हैं। इस बार उनका मुकाबला दादा मनोहर भाई (रितेश देशमुख) से है। कहानी भ्रष्टाचार, राजनीतिक साजिशों और आयकर विभाग के न्याय के लिए संघर्ष पर आधारित है।

4 of 5
रेड 2 - फोटो : यूट्यूब
फिल्म में ये सितारे भी हैं मौजूद
'रेड' की सफलता के बाद 'रेड 2' से भी लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। फिल्म में वाणी कपूर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल जैसे शानदार कलाकारों की टोली है। पहले से ही मजबूत एडवांस बुकिंग और दर्शकों के उत्साह को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस बड़ा धमाल मचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'रेड 2' - फोटो : यूट्यूब
सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे तारीफ
सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म के दमदार डायलॉग्स, अजय की  एक्टिंग और रितेश के खलनायकी की तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर ज्यादातर यूजर्स ने रेड 2 को शानदार करार दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें