फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इस राज्य में भी रिलीज होगी 'पद्मावत', पुलिस ने की थी स्क्रीनिंग रोकने की कोशिश

Thu, 11 Jan 2018 08:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
PADMAVATI
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का नाम बदलकर 'पद्मावत' करने के साथ ही इसके रिलीज होने की तारीख 25 जनवरी 2018 सामने आ गई है। फिल्म अब रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन गोवा पुलिस को नई 'समस्या' हो गई है और उसने सरकार से फिल्म की रिलीज को टालने का निवेदन किया है।
विज्ञापन

2 of 4
Padmavati
लेकिन वहीं दूसरी तरफ गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर ने बुधवार को कहा है कि, अगर सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास कर दिया है तो हमें फिल्म की रिलीज से कोई परेशानी नहीं हैं अगर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी तरह की समस्या आती है तो इसका समाधान किया जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 4
padmavati
वहीं गोवा पुलिस के अनुसार फिल्म रिलीज की डेट के वक्त टूरिस्ट सीजन अपने चरम पर होगा, जिससे सुरक्षा इंतजामों में व्यस्तता अधिक रहेगी। आपको बता दें कि हाल ही में सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव के साथ 'पद्मावत' को हरी झंडी दे दी थी।
विज्ञापन

4 of 4
padmavati
पहले ये फिल्म 'पद्मावती' 1 दिसंबर, 2017 को रिलीज होनी थी। लेकिन फिल्म को लेकर देशभर में हुए विरोध के बाद रिलीज डेट को टाल दिया गया था। सेंसर बोर्ड के कहने पर इसका नया नाम 'पद्मावत' तय किया गया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण पद्मावती की भूमिका में जबकि रणवीर सिंह अलाउद्दीन खि‍लजी और शाहिद राज रतन सिंह रावल के किरदार में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें