फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ के आंकड़े से बस कुछ ही कदम दूर है पद्मावत, जानिए सातवें दिन का कलेक्शन

Fri, 02 Feb 2018 08:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
padmaavat
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। एक हफ्ते में फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। विरोध के बावजूद फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फिल्म ने देशभर से महज 6 दिन में 143 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। अब फिल्म के सातवें दिन का कलेक्‍शन आ गया है। फिल्म ने सातवें दिन 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। 
विज्ञापन

2 of 5
padmaavat
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के अनुसार फिल्म ने सातवें दिन 13 करोड़ तो वहीं छठे दिन 'पद्मावत' ने 14 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ फिल्म ने करीब 156 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 19 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वही फिल्म ने पेड प्रिव्यू शोज से बुधवार को 5 करोड़ रुपए कमाए थे।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
padmaavat
फिल्म का कलेक्शन दूसरे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन 27 करोड़, चौथे दिन 31 करोड़ और पांचवे दिन 15 करोड़ छठे दिन 14 करोड़ रहा। तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि जहां फिल्में लाइफटाइम 3 मिलियन/4 मिलियन से ज्यादा नहीं कमा पातीं। फिल्म पद्मावत ने नॉर्थ अमेरिका में अपने ओपनिंग वीकेंड में 5 मिलियन की कमाई की है।
 

 

4 of 5
padmaavat
इसके चलते फिल्म ने यहां से 31.71 करोड़ रुपए की कमाई की है। उनके एक और ट्वीट के मुताबिक यह फिल्म सिंगापुर में 20 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। फिल्म ने पांच दिनों में 1.55 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। 'पद्मावत' शाहिद की पहली 100 करोड़ी फिल्म है। वहीं रणवीर सिंह सबसे कम उम्र में दूसरी 100 करोड़ी फिल्म देने वाले एक्टर बन गए हैं। रणवीर की पहली 100 करोड़ी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' थी। दीपिका पादुकोण की अदायगी, रणवीर सिंह का खौफनाक लुक और शाहिद कपूर की राजपूती अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
padmaavat
बता दें कि 'पद्मावत' 250 करोड़ के बजट में बनी हैं। इसके डिजिटल राइट्स 25 करोड़ में बेचे गए हैं। जबकि सैटेलाइट राइट्स 75 करोड़ रुपए में बिके। विदेश में रिलीज के लिए फिल्म को 50 करोड़ रुपए का सौदा किया गया है। इस तरह फिल्म रिलीज से पहले ही 206 करोड़ रुपए कमा चुकी है। फिल्म के बिजनेस के अलावा यदि बाकी चीजों की बात करें तो संजय लीला भंसाली को फिल्म को देश भर में रिलीज करने के लिए बड़ी लम्बी जद्दोजहत करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें