फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' की रिलीज डेट टली, वजह जान लीजिए

Fri, 02 Feb 2018 08:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Rani Mukerji
3 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही रानी मुखर्जी काफी एक्साइटेड है। उनकी फिल्म 'हिचकी' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर इन दिनों रानी प्रमोशनल एक्टिविटी में काफी व्यस्त हैं। लेकिन लगता है रानी के फैंस को उनकी फिल्म देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

2 of 4
Rani Mukerji
जी हां ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया, रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी अब 23 मार्च 2018 के बाद रिलीज होगी। तरण आदर्श ने फिल्म रिलीज की तारीख आगे बढ़ाने की वजह भी बताई। उन्होंने बताया, फिल्म की निजी स्क्रनिंग के बाद मिली सकारात्मक प्रतिक्रियाएं को देखते हुए YRF की मार्केटिंग / वितरण टीम ने आदित्य चोपड़ा को सलाह दी है कि फिल्म को परीक्षा के बाद रिलीज किया जाना चाहिए।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
Rani Mukerji
फिल्म हिचकी में रानी मुखर्जी नैना माथुर का किरदार निभा रही हैं, टॉरेट सिंड्रोंम नामक बीमारी है। इस कारण उसे लगातार हिचकी आती है जो उसके करियर के लिए एक रूकावट बन जाती है। लेकिन वो इस वीकनेस को अपनी स्ट्रेंथ बना लेती है।
 
विज्ञापन

4 of 4
Rani Mukerji
सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रानी मुखर्जी के फिल्ममेकर पति आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। रानी की आगामी फिल्म हिचकी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें