संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘पद्मावत’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। विरोध के बावजूद फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। 25 जनवरी को रिलीज होने के बाद से ही फिल्म बॉक्सऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दसवें दिन फिल्म ने 16 करोड़ रुपए का कारोबार किया है इसके साथ ही फिल्म की अब तक की कमाई 192.50 करोड़ रुपए हो गई है।
विज्ञापन
2 of 4
पद्मावत
हाल ही में ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए फिल्म की अब तक की कमाई से सभी आंकड़े शेयर किए हैं। फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन अब 192 करोड़ 50 लाख रूपये हो गया है, जिसमें पेड प्रीव्यू के पांच करोड़ रूपये भी शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 4
पद्मावत
इससे पहले संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी भी वर्ल्डवाइड 300 करोड़ की कमाई कर चुकी है। हालांकि पद्मावत सिर्फ भारत में ही 200 करोड़ कमाने की तरफ है। इस तरह ये फिल्म रणवीर सिंह, दीपिका और शाहिद तीनों के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा था। कुछ फिल्म क्रिटिक्स ने इस फिल्म को 1.5 स्टार्स दिए थे। तो कुछ ने इस फिल्म को 3.5 और 4.5 रेटिंग भी दी।
इस फिल्म के बाद रणवीर सिंह सबसे कम उम्र में दूसरी 100 करोड़ी फिल्म देने वाले एक्टर बन गए हैं। जल्द ही ये आंकड़ा 200 करोड़ को भी छू लेगा। रणवीर की पहली 100 करोड़ी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' थी। दीपिका पादुकोण की अदायगी, रणवीर सिंह का खौफनाक लुक और शाहिद कपूर की राजपूती अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है।