फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BLACK के 13 साल पूरे होने पर अभिताभ को याद आए भंसाली, ट्वीट कर खोले राज

Sun, 04 Feb 2018 04:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachachan
बॉलीवुड में निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली पर जितनी चर्चाएं चल रही हैं, उतनी चर्चाओं का हिस्सा फिलहाल शायद ही कोई दूसरा हो। ब्लैक जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले भंसाली के साथ काम करने का अनुभव फिल्म के एक्टर अमिताभ बच्चन आज 13 साल भी नहीं भूल पाए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan
जी हां अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ब्लैक' को आज 13 साल पूरे हो गए हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। इस मौके पर अमिताभ ने ट्वीट कर फिल्म 'ब्लैक' के अनुभव शेयर किए।
 
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachachan
अमिताभ बच्चन ने लिखा,  ''ब्लैक' को आज 13 साल हो गए...एक अविश्वसनीय अनुभव...अभी भी यह मुझे मेरी यादों में आकर डराता है लेकिन फिल्म में छोटी-छोटी चीजों पर संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का अनुभव याद रहेगा'।
 

 

4 of 5
amitabh bachachan
बिग बी ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, ब्लैक फिल्म को देखने के बाद दिलीप साहब ने मेरे लिए एक लैटर लिखा था। अपने लैटर में दिलीप साहब ने लिखा, कि फिल्म खत्म होने के बाद सायरा और मेरे पास अपनी फीलींग्स बताने के लिए शब्द नहीं थे। फिल्म में आपका अभिनय इतना अच्छा था कि फिल्म खत्म होने के बाद हमारे पास शब्द नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan
बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि कई फिल्मों में भंसाली का काम देखने के बाद उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर था और फिल्म में काम करना ही उनकी फीस थी।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें