padmaavat
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'पद्मावत' ने तीसरे दिन यानि शनिवार को 27 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन करीब 32 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पहले दिन 19 करोड़ रुपए कमाए जबकि 24 जनवरी को पेड प्रिव्यू शो में फिल्म ने 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। इस तरह पेड प्रिव्यू को मिलाकर फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 83 करोड़ रुपये का आकंड़ा पार कर लिया है।