फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का पोस्टर रिलीज, आलिया भट्ट का दिखा दमदार लुक

Wed, 15 Jan 2020 11:13 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
gangubai - फोटो : social media
संजय लीला भंसाली ने अब अपने नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है । उनकी अगली फिल्म का नाम 'गंगूबाई काठियावाड़ी' है । इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभाएंगी । फिल्म से आलिया भट्ट का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है । साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अा गई है । 



 
विज्ञापन

2 of 5
gangubai - फोटो : social media
यह फिल्म 11 सितंबर 2020 को रिलीज होगी । एक पोस्टर में आलिया दो चोटी बांधे नजर आ रही हैं । वहीं दूसरा पोस्टर ब्लैक एंड व्हाइट है । इसमें आलिया मोटा काजल, नाक में नथ और लाल बिंदी लगाए खूबसूरत दिख रही हैं । आलिया और भंसाली पहली बार साथ काम कर रहे हैं । 

फिल्म से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार ,इस फिल्म के लिए आलिया काठियावाड़ी सीख रही हैं, जिसके लिए कुछ गुजराती थियेटर कलाकार उनकी मदद कर रहे हैं। वह गुजराती रहन-सहन और बोलचाल में ढलने की भी कोशिश कर रही हैं।  इस फिल्म में ज्यादातर गाने सिर्फ बैकग्राउंड में ही सुनाई देने वाले हैं इसके साथ ही फिल्म में कुछ कुछ लोकगीत का इस्तेमाल भी देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही फिल्म में आलिया के किरदार के डायलॉग अलग से डब नहीं होंगे। शूट के दौरान सेट पर ही जो डायलॉग रिकॉर्ड किए जाएंगे वही फिल्म में सुनाई पड़ेंगे। गौरतलब है कि यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर आधिरत है। 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
जानतें हैं कौन हैं गंगूबाई काठियावाड़ी । लेखक एस हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' के मुताबिक, गंगूबाई गुजरात के कठियावाड़ की रहने वाली थीं, जिसके चलते उनको गंगूबाई कठियावाड़ी कहा जाता था। छोटी उम्र में ही गंगूबाई को वेश्यावृति के लिए मजबूर किया गया। वहीं बाद में कुख्यात अपराधी गंगूबाई के ग्राहक बने। गंगूबाई मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में कोठा चलाती थीं। वहीं गंगूबाई ने सेक्सवर्कर और अनाथ बच्चों के लिए बहुत काम किया था।

4 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
गंगूबाई कठियावाड़ी का असली नाम गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी था। गंगूबाई बचपन में अभिनेत्री बनना चाहती थीं। करीब 16 साल की उम्र में उन्हें अपने पिता के अकाउंटेंट से प्यार हो गया और शादी करके वो मुंबई भाग कर आ गईं। बड़े-बड़े सपने देखने वालीं गंगूबाई ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनका पति ही उन्हें धोखा देकर महज पांच सौ रुपये में कोठे पर बेच देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट और गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
एस हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' में माफिया डॉन करीम लाला का भी जिक्र किया गया है। किताब के मुताबिक, करीब लाला के गैंग के एक सदस्य ने गंगूबाई के साथ बलात्कार किया था। जिसके बाद इंसाफ की मांग के लिए गंगूबाई करीम लाला से मिलीं और राखी बांधकर अपना भाई बना लिया। करीम लाला की बहन होने के चलते जल्दी ही कमाठीपुरा की कमान गंगूबाई के हाथ में आ गई। ऐसा कहा जाता है कि गंगूबाई किसी भी लड़की को उसकी बिना मर्जी के कोठे में नहीं रखती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें