फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय खान का जन्मदिन और कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी गिरफ्तार पांच खबरें

Sun, 03 Jan 2021 12:03 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय खान और मुनव्वर फारुकी - फोटो : फाइल
सफल अभिनेता, निर्देशक और निर्माता संजय खान ने बॉलीवुड में अपनी कामयाबी के झंड़े गाड़े। उनका जन्म 3 जनवरी 1941 को बंगलूरू में हुआ था। उन्होंने साल 1964 में रिलीज हुई चेतन आनंद की फिल्म 'हकीकत' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

खून से लथपथ जीनत अमान के बाल पकड़कर पीटते रहे थे संजय खान, पत्नी ने भी दिया था साथ



 
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर और अनिल कपूर - फोटो : यूट्यूब
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर महिला कलाकारों और पुरुष कलाकारों को उनके काम के लिए बराबर पैसा मिलने की बातचीत होती रहती है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की स्थापित हो चुकी अभिनेत्रियां और कुछ वरिष्ठ अभिनेत्रियां भी बातचीत करती हैं कि उन्हें कभी फिल्म के अभिनेता के बराबर पैसा नहीं मिलता जबकि  वह काम तो बराबर का ही करती हैं। और, यही मुद्दा अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने टॉक शो पर अभिनेता अनिल कपूर से बातचीत करते हुए उठाया। 

करीना कपूर ने फिर से छेड़ा अभिनेत्रियों को बराबर पैसा मिलने का मुद्दा, अनिल कपूर ने की बोलती बंद

 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
चर्चित अभिनेत्री कंगना रणौत इस बार मुंबई आने के बाद से एक नए तनाव में हैं। हालांकि सिद्धिविनायक के दर्शन और नए साल की पार्टी की तस्वीरों के जरिए वह खुद को बिल्कुल सामान्य दिखाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने उनके घर को लेकर चल रहे मुकदमे की सुनवाई में माना है कि इसमें कानून की अवहेलना की गई है।

कंगना रणौत के घर में भी मिला नक्शे से खिलवाड़ का मामला, अदालत ने खारिज की बीएमसी को रोकने की याचिका


 

4 of 5
पेशावर में राज कपूर और दिलीप कुमार की हवेली - फोटो : बीबीसी
पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने हाल ही में दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कुमार के पैतृक घरों को खरीदने के लिए 2.35 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी है। इन दोनों दिग्गजों के घरों को खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग ने म्यूजियम में बदलने का फैसला किया है। बता दें कि एक्टरों के घर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया था। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने औपचारिक रुप से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिससे संबंधित आधिकारियों को कुछ हफ्तों पहले खैबर की अनुमति मिली।

म्यूजियम में तब्दील होगा दिलीप कुमार और राज कपूर का पैतृक घर, पाकिस्तान सरकार ने दी 2.35 करोड़ रुपये की मंजूरी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुनव्वर फारुकी - फोटो : फाइल
स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को हिंदू देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फारुकी के साथ-साथ चार और लोगों को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। इन सभी के खिलाफ भाजपा विधायक के बेटे ने मामला दर्ज कराया है। 

स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी गिरफ्तार, लाइव शो में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें