90 के दशक में ऐसी कई हीरोइनें थीं जिन्होंने बॉलीवुड पर राज किया, लेकिन कई हीरोइनें ऐसी भी रहीं जो स्टारडम हासिल नहीं कर पाईं और चंद फिल्मों के बाद फिल्मी परदे से गायब हो गईं। हालांकि उनका चार्म भी उस दौर की टॉप हीरोइनों से कम नहीं था। ऐसी ही एक हीरोइन रहीं महीप संधू।
विज्ञापन
2 of 10
महीप कपूर
महीप संधू एक मॉडल थीं और मॉडलिंग में अपनी चमक बिखरने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की। पहली फिल्म थी 'निगोरी कैसी जवानी है', लेकिन ये फिल्म कब आई और कब गई, पता ही नहीं चला। ठीक वैसे ही महीप संधू का भी कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
3 of 10
महीप कपूर
इसके बाद कुछ और फिल्मों में महीप संधू ने काम किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद महीप संधू ने एक्टर संजय कपूर से शादी कर ली।
4 of 10
महीप कपूर
फिल्मों में महीप संधू भले ही गुमनाम रही हों, लेकिन जब आप जानेंगे कि आज उनका बिजनेस और काम कितना तरक्की कर रहा है तो हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 10
महीप कपूर
महीप संधू यानि महीप कपूर आज एक बड़ी जूलरी डिजाइनर हैं जिनके डिजाइन फराह खान से लेकर गौरी खान, कृति सेनन जैसी कई हीरोइनें पहनती हैं।
विज्ञापन
6 of 10
महीप कपूर
महीप कपूर सत्यानी फाइन जूल्स के लिए जूलरी डिजाइन करती हैं। कई जूलरी शोज तक वो ऑर्गेनाइज कर चुकी हैं।
विज्ञापन
7 of 10
महीप कपूर
इतना ही नहीं महीप कपूर कई जानी-मानी सेलिब्रिटीज के लिए डिजाइन कर चुकी हैं। शाहरुख खान की फिल्मों तक के लिए वो जूलरी डिजाइन कर चुकी हैं। इनमें 'ओम शांति ओम' और 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी फिल्में शामिल हैं।
8 of 10
महीप कपूर
महीप संधू को जूलरी डिजाइनिंग और स्केचिंग का हमेशा से शौक रहा और इसी शौक के चलते उन्होंने मुंबई के डायमंड इंस्टीट्यूट से जूलरी डिजाइनिंग में ट्रेनिंग ली।
9 of 10
महीप कपूर
शौकिया तौर पर महीप डिजाइनर बनीं थीं लेकिन आज वो इसे अपना प्रोफेशन बना चुकी हैं।