इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' के जबरदस्त प्रमोशन में बिजी है, इसी दौरान उन्होने मीडिया को एक इंटरव्यू दिया जिसमें अपने भाईयो के लेकर उनका दर्द छलक रहा था। सलमान खान ने इस इंटरव्यू के दौरान अपने भाई सोहेल खान और अरबाज खान के करियर को लेकर अपना दर्द साझा किया है।
विज्ञापन
2 of 7
अक्सर सभी ये सोचते हैं कि सलमान खान तो इतने बड़े सुपरस्टार बन गए लेकिन उनके दोनों भाई उनकी बराबरी नहीं कर पाए। सलमान खान के भाई अरबाज खान और सोहेल खान सलमान खान की तरह बॉलीवुड गलियारे में अपने भाई की तरह नाम और शोहरत क्यो नहीं कमा पाए?
विज्ञापन
3 of 7
सलमान खान बहुत ही सहजता से इतनी बड़ी बात कह दी। दरअसल सलमान खान ने कहा है कि उनकी वजह से उनके भाइयो को फिल्म में ज्यादा काम नहीं मिला। सलमान खान ने कहा है कि उनकी वजह से सोहेल खान और अरबाज खान को ज्यादा फिल्में नहीं मिल पाईं।
4 of 7
सलमान ने बताया है कि जब भी कोई फिल्ममेकर सोहेल और अरबाज को फिल्म ऑफर करता था तो ये सोचकर करते था कि कहीं सलमान खान नाराज ना हो जाएं।
विज्ञापन
5 of 7
मजेदार बात तो ये है कि जहां सलमान खान एक ओर खुद ये बात कह रहे हैं वहीं उनकी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' में उनके छोटे भाई सोहेल खान उनके भाई के किरदार को निभाते दिखाई देने वाले है।
विज्ञापन
6 of 7
सलमान खान ने अपने भाईयो के बारे में बात करते हुए कहा कि सोहेल खान की खुद की कई कंपनियां और बिजनेस हैं वहीं अरबाज प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं उनके पास बहुत काम हैं।
फिलहाल इस ईद सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ रिलीज हो रही है। ट्यूबलाइट कबीर खान द्वारा निर्देशित एक आगामी भारतीय ड्रामा फिल्म है, जिसके निर्माता कबीर खान और सलमान खान हैं। सलमान और जू जू अभिनीत इस फिल्म की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध के समय की है। सलमान खान ने एक भारतीय व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जिसे चीन की एक लड़की से प्यार हो जाता है।