फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय कपूर की बीवियों का 'गोलमाल' कनेक्शन, जानेंगे तो चकरा जाएंगे

Fri, 17 Mar 2017 04:10 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर अब एक मॉडल से शादी करने जा रहे हैं। ये उनकी तीसरी शादी होगी। जबकि करिश्मा कपूर भी खुद एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। लेकिन संजय कपूर ने अभी तक जिससे भी शादी की या करने जा रहे हैं इन सभी के बीच में एक अजीब या यूं कहें गोलमाल वाला कनेक्शन है।

चलिए बताते हैं कैसे।
विज्ञापन

संजय कपूर की बीवियों का 'गोलमाल' कनेक्शन

2 of 5
संजय कपूर की पहली पत्नी थीं नंदिता महतानी। लेकिन करिश्मा कपूर से शादी करने के लिए उन्होंने नंदिता को तलाक दे दिया। तलाक के दस दिन के अंदर ही संजय कपूर ने करिश्मा से शादी कर ली थी। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही संजय का दिल एक मॉडल पर आ गया। प्रिया सचदेव नाम की इस मॉडल के साथ संजय को अक्सर देखा जाता रहा है। कहा जाता है कि इसी मॉडल के चक्कर में संजय कपूर करिश्मा से अलग हुए।
विज्ञापन

संजय कपूर की बीवियों का 'गोलमाल' कनेक्शन

3 of 5
संजय कपूर की ये तीसरी शादी होगी, जबकि प्रिया सचदेव दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगी। इससे पहले उन्होंने भारतीय अमेरिकी होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल से शादी की थी।

वहीं संजय की पहली पत्नी नंदिता महतानी दूसरी शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं। बता दें कि नंदिता महतानी इन दिनों डिनो मोरिया को डेट कर रही हैं, हालांकि उनके ब्रेक-अप की खबरें सामने आई हैं, लेकिन अभी कुछ साफ नहीं हुआ है।

संजय कपूर की बीवियों का 'गोलमाल' कनेक्शन

4 of 5
नंदिता एक जानी-मानी डिजाइनर हैं और करिश्मा कपूर की अच्छी दोस्त हैं। लेकिन अब जो दिलचस्प कनेक्शन आपको पता चलेगा तो आप हैरान रह जाएंगे। नंदिता महतानी करिश्मा के भाई रणबीर कपूर को भी डेट कर चुकी हैं। खुद रणबीर भी एक वक्त पर नंदिता पर फिदा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कपूर की बीवियों का 'गोलमाल' कनेक्शन

5 of 5
वहीं करिश्मा कपूर भी दूसरी शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं। इन दिनों वो संदीप तोशनीवाल नाम के एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं  और अक्सर दोनों को साथ घूमते हुए देखा जाता है। हाल ही में एक पार्टी में उन्होंने संदीप को अपने परिवार से भी मिलवाया था।

दिलचस्प है कि संदीप तोशनीवाल की भी ये दूसरी शादी होगी। करिश्मा से शादी करने के लिए कुछ वक्त पहले उन्होंने अपनी बीवी से तलाक भी मांगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें