फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरस्टार बहन के इस भाई को पड़े काम के लाले, मिल रहे गूंगे के रोल

Fri, 17 Mar 2017 03:21 PM IST
amarujala.com- Written by : आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 6
Tusshar Kapoor Ekta Kapoor
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे भाई-बहन हैं जिनमें से एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ता गया तो दूसरा जहां था, वहीं रह गया। एक की कामयाबी के लोग कसीदे पढ़ते हैं तो दूसरे का नाम तक नहीं जानते। ऐसी ही कुछ किस्मत है एकता कपूर और तुषार कपूर की। एकता जहां छोटे परदे की महारानी हैं तो तुषार कपूर के पास फिल्में तक नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Tusshar Kapoor Jitendra
इसे किस्मत ही कहेंगे कि जहां एकता ने मात्र 19 साल की उम्र में टीवी पर धावा बोल दिया और दनादन टीवी सीरियल बनाने लगी।

वहीं तुषार को लॉन्च करने के लिए जितेंद्र को बड़ा बैनर और पैसा लगाना पड़ा। फिर भी एकता हिट होती गई औऱ तुषार कमजोर पड़ते गए। जितेंद्र जहां बेटी की सफलता से गदगद रहते हैं वहीं तुषार के करियर को लेकर उनके माथे पर सिलवटें दिखती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Ekta Kapoor
1995 में आए कॉमेडी शो 'हम पांच' ने सफलता की नई कहानी लिखी। एकता की उम्र उस वक्त कम थी लेकिन उसका विजन तगड़ा था। वो टीवी के दर्शकों की नब्ज पहचान रही थी औऱ ये ही उनकी सक्सेस का पैमाना बना। एकता अब तक 100 से ज्यादा सीरियल्स और 25 फिल्मों का निर्माण कर चुकी हैं। 

4 of 6
Tusshar Kapoor
ऐसा नहीं है कि तुषार ने अपने फिल्मी करियर में एक भी सफल फिल्म नहीं दी है। उनकी 'गोलमाल' फिल्म सीरीज की सभी फिल्में हिट रही हैं और उनके किरदार को काफी पसंद भी किया गया। बस परेशानी यह थी कि इन फिल्मों में वह गूंगे बने थे। तुषार के लिए कहा जाता है कि ये बॉलीवुड के एकमात्र ऐसे हीरो हैं जो चुप रहते हैं तो फिल्म हिट होती है।
विज्ञापन

5 of 6
Tusshar Kapoor
तुषार ने अबतक 35 फिल्मों में काम किया है लेकिन कोई भी फिल्म उन्हें एक कलाकार के रूप में स्थापित करने में नाकाम रही। उनकी सक्सेस के लिए एकता ने कई फिल्में भी बनाई और उनको फिल्म में महत्वपूर्ण रोल भी दिलवाए, लेकिन तुषार का फिल्मी करियर वहीं का वहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tusshar Kapoor
तुषार ने घर की परंपरा को तोड़ते हुए एडल्ट कॉमेडी फिल्मों में भी हाथ आजमाया। फिल्मों ने पैसे तो खूब कमाए, मगर इसके बावजूद उन्हें और फिल्मों के ऑफर नहीं मिले।

आज तुषार कपूर केवल गोलमाल सीरीज और एडल्ट फिल्मों के सहारे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें