अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
बिग बी को है स्पीकर और ग्रामोफोन का शौक
निर्देशक ने आगे कहा, मैं जैसे ही कमरे में पहुंचा तो मैंने बड़े-बड़े स्पीकर और ग्रामोफोन देखे, जिनकी कीमत कम से कम 50-60 लाख रुपये थीं। मुझे पता था कि बिग बी बहुत हाई-टेक साउंड सिस्टम में रुचि रखते हैं। इसके बाद उनकी मेज पर एक मग था, उसमें 25 से 30 पेन थे और वे सभी मोंट ब्लांक के डिजाइनर के थे।