पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने शनिवार को चंडीगढ़ में अपना कॉन्सर्ट पूरा किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा भी की, कि वे भारत में परफॉर्मेंस नहीं देंगे। इस निर्णय का कारण दिलजीत ने साफ किया है। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था ठीक नहीं है।
विज्ञापन
2 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अधिकारियों से कही ऐसी बात
दिलजीत ने अधिकारियों को संबोधित कर कहा कि उन्हें संगीत कार्यक्रमों के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। देश में अब उद्योग बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, "मैं अधिकारियों को बताना चाहता हूं कि हमारे पास यहां लाइव शो के लिए बुनियादी ढांचा नहीं है। यह एक बहुत बड़ा राजस्व पैदा करने वाला सिस्टम है और यहां बहुत से लोग काम कर रहे हैं। कृपया इस पर गौर करें।"
विज्ञापन
3 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम
वायरल हो रहा है ये वीडियो
दिलजीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे पंजाबी में कहते हैं कि लाइव शो के हिसाब से उनका सेट डिजाइन नहीं किया गया। वे चाहते हैं कि उनका सेट बीच में हो और उनके फैंस उनके चारों तरफ हों। ऐसा नहीं होगा तब तक वे भारत में कॉन्सर्ट नहीं करेंगे।
4 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम
इम्तियाज अली ने साझा किया वीडियो
इससे पहले फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने वीडियो साझा किया था, इसमें लोग पेड़ पर चढ़कर चंडीगढ़ में सिंगर का शो देख रहे थे। इतना ही नहीं फैंस कॉन्सर्ट के बाहर सड़कों पर भी नाच रहे थे। इसके साथ उन्होंने लिखा, चमकीला इफेक्ट।
विवादों में रहें दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ अपने कॉन्सर्ट को लेकर काफी विवादों में घिरे रहे। धूम्रपान और कुछ शब्दों से भरे दिलजीत के गानों को लेकर उनके कॉन्सर्ट पर सवाल उठ रहे हैं। दिलजीत दोसांझ को इसे लेकर नोटिस भेजा गया है। नोटिस में उन्हें हैदराबाद में अपने आगामी कॉन्सर्ट के दौरान शराब, ड्रग्स या हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने नहीं बजाने की चेतावनी दी गई थी।