फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Dutt: 'लव यू हमेशा', संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को दी जन्मदिन की प्यारी बधाई; सेलेब्स ने किए कमेंट्स

Tue, 22 Jul 2025 11:45 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manyata Dutt Happy Birthday: आज संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का 47वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर संजय दत्त से लेकर उनकी बेटी त्रिशाला, बेटे और कई सेलेब्स ने प्यार बरसाया है।
 
विज्ञापन
1 of 6
मान्यता दत्त और संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की पत्नी मान्यता आज अपना 47 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर मान्यता को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
मान्यता दत्त और संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
संजय दत्त का प्यारा पोस्ट
संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता को प्यार से मां बुलाते हैं। संजय ने आज इंस्टाग्राम पर मान्यता के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा नोट शेयर करते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मां.., मेरे जीवन में होने के लिए धन्यवाद, आप मेरी ताकत, मेरा सहारा, मेरी सलाहकार, मेरी आधारशिला रही हैं, भगवान आपको हमेशा खुशी और शांति प्रदान करें, आपसे हमेशा प्यार करता हूं मां (मान्यता)...'
विज्ञापन

3 of 6
बच्चों ने भी दीं शुभकामनाएं - फोटो : इंस्टाग्राम
बच्चों ने भी दीं शुभकामनाएं
संजय दत्त के अलावा उनके बच्चों, इकरा और शाहरान ने अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। इस बीच, संजय की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी त्रिशाला दत्त ने भी मान्यता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
 

4 of 6
संजय दत्त-मान्यता दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय और मान्यता की तस्वीरें
संजय दत्त और मान्यता ने फरवरी 2008 में शादी की थी। 21 अक्टूबर 2010 को उनके जुड़वां बच्चे हुए - एक लड़का जिसका नाम शाहरान है और एक लड़की जिसका नाम इकरा है। पहली तस्वीर में संजय और मान्यता एक-दूसरे का हाथ थामे साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में उनके बेटे शाहरान और बेटी इकरा भी साथ दिखाई दे रही हैं। बाकी की दो तस्वीरें उनके वेकेशन के दौरान की लग रही हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
संजय दत्त-मान्यता दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
सेलेब्स के कमेंट्स
मान्यता के जन्मदिन पर कई सेलेब्स ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो'। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मनआ... आपको हमेशा प्यार, खुशी और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं।" वहीं संजय की बेटी त्रिशाला दत्त ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मान्यता के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मान्यता। आई लव यू।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
संजय दत्त का वर्कफ्रंट
संजय आखिरी बार कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आए थे, जो इस साल 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई थी। इस कॉमिक फिल्म में संजय के अलावा अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा, सोनम बाजवा, रंजीत, नाना पाटेकर, डिनो मोरिया, श्रेयस, जॉनी लीवर, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों ने भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता। संजय जल्द ही निर्देशक आदित्य धर की आगामी स्पाई-थ्रिलर, धुरंधर में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल के साथ दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें