फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Armaan Malik: सिंगर अरमान मलिक के मशहूर हिंदी गाने, जो आज भी सुनना पसंद करते हैं दर्शक, देखें पूरी लिस्ट

Tue, 22 Jul 2025 08:59 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Armaan Malik Birthday: अरमान मलिक एक भारतीय गायक, व्हाइस-ओवर कलाकार और अभिनेता हैं। उन्होंने कई भाषाओं में गाने गाए हैं। आज उनके 30वें जन्मदिन पर जानिए उनके बेहतरीन गानों की लिस्ट।
 
विज्ञापन
1 of 6
अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@armaanmalik
अरमान मलिक ने अपनी गायकी से न सिर्फ बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनके गाने खूब वायरल होते हैं। फैंस उनकी नई रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी आवाज का जादू इन गानों में साफ सुनाई देता है, जो आज भी हर दिल की धड़कन बने हुए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@armaanmalik
अरमान की गायकी
बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर अरमान मलिक अपनी मखमली आवाज और भावपूर्ण गायकी के लिए जाने जाते हैं। उनकी गायकी ने लाखों दिलों को छुआ है। उनके गाने हर उम्र के लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं। यहां हम आपको अरमान मलिक के सबसे मशहूर हिंदी गानों के बारे में बता रहे हैं, जो उनकी प्रतिभा का शानदार नमूना है।
विज्ञापन

3 of 6
अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@armaanmalik
अरमान मलिक की शादी
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने हाल ही में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से शादी रचाई है। इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया। अरमान और आशना की शादी की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। 
 

4 of 6
अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@armaanmalik
अरमान मलिक का जन्म
अरमान का जन्म 22 जुलाई 1995 को मुंबई में हुआ था। आज अरमान का 30वां जन्मदिन है। उनके पिता डब्बू मलिक एक मशहूर संगीतकार हैं। उनके भाई अमाल मलिक भी संगीत की दुनिया में बड़ा नाम हैं। अरमान की मां ज्योति मलिक विशाखापत्तनम के तेलुगु परिवार से हैं। अरमान ने अपनी शिक्षा जमनाबाई नरसी स्कूल और उषा प्रवीण गांधी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पूरी की।
विज्ञापन

5 of 6
अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@armaanmalik
अरमान मलिक का करियर
अरमान मलिक एक मल्टी-टैलेंटेड सिंगर हैं, जो हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मराठी, पंजाबी और मलयालम जैसी कई भाषाओं में गाने गा चुके हैं। उनकी गायकी की शुरुआत 2006 में 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' से हुई थी, जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 2011 में उनकी पहली ऑन-स्क्रीन उपस्थिति फिल्म 'कच्चा लिंबू' में थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट गाने दिए, जैसे कि फिल्म 'बाघी', 'मस्तीजादे', 'सनम रे', 'कपूर एंड संस', 'अजहर' और 'दो लफ्जों की कहानी' के गाने। उनके गाने 'सब तेरा' और 'बोल दो ना जरा' ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@armaanmalik
सिंगर अरमान मलिक के मशहूर हिंदी गाने
2014 में अरमान ने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में "तुमको तो आना ही था" गाकर एक पार्श्व गायक के रूप में अपनी शुरुआत की। मलिक ने हीरो के लिए "मैं हूं हीरो तेरा", कैलेंडर गर्ल्स के लिए "ख्वाहिशें" और हेट स्टोरी 3 के लिए "तुम्हें अपना बनाने का" गाया, जिसे उनके भाई अमाल मलिक ने कंपोज किया था। इसके अलावा 'सब तेरा' गाना फिल्म बाघी का है। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। यह गाना फिल्म में खासतौर पर श्रद्धा और टाइगर पर फिल्माया गया था। ये गाने अरमान की गायकी का जादू बिखेरते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें