संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के अनुसार, संजय दत्त, प्रभास की फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। हालांकि, अभी तक अभिनेता ने फिल्म साइन नहीं की है। अभी, मेकर्स उनसे बातचीत कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म की शुरुआत 'सालार', 'प्रोजेक्ट के' और 'स्पिरिट' की शूटिंग के बाद होगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस फिल्म का निर्देशन मारुति करेंगी, जिसकी घोषणा हाल ही में एक पूजा समारोह के साथ हुई थी। पीपल मीडिया फैक्ट्री फिल्म का निर्माण करेगी। माना जा रहा है कि इसे बहुत तेजी से शूट किया जाएगा।