बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। वह प्रभावशाली फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे। विवादों से उनका काफी पुराना नाता रहा। बात चाहे उनके अफेयर की हो या फिर उनके जेल जाने की। संजय दत्त ने तीन शादी कीं। आपने संजय दत्त की पहली पत्नी रिचा शर्मा के बारे में तो काफी कुछ सुना और पढ़ा होगा। आज संजय दत्त और उनकी दूसरी पत्नी रिया पिल्लई की शादी की सालगिरह के मौके पर हम आपको रूबरू करा रहे हैं दोनों की लव स्टोरी से...