फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में फैला ड्रग्स का जाल, इन सितारों ने नशे की लत को खुद कबूला

Sat, 05 Sep 2020 09:25 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
संजय दत्त, रॉबर्ट डाउनी जूनियर - फोटो : instagram/duttsanjay, instagram/robertdowneyjr
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स एंगल ने एक बार फिर बहस छेड़ दी है। बॉलीवुड और ड्रग कनेक्शन कोई नहीं बात नहीं है। पहले भी ऐसे कई आरोप लग चुके हैं कि देर रात तक चलने वालीं बॉलीवुड पार्टियों में ड्रग्स आम बात है। वैसे केवल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के कई सितारों ने ड्रग्स लेने की बात कबूल की है। आज हम ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने ड्रग्स के सेवन की बात खुद कबूल की।
विज्ञापन

2 of 6
संजय दत्त - फोटो : instagram/duttsanjay
एक दौर था जब संजय दत्त की इमेज बैड ब्वॉय की बन गई थी। संजय दत्त ने इस बात को स्वीकार किया था कि कम उम्र में ही वो ड्रग्स से लेकर हेरोइन तक लिया करते थे। एक बार संजय दत्त ने बताया था कि ड्रग लेने के बाद वो दो दिन तक सोते रहे थे। इससे छुटकारा पाने के लिए वो दो साल तक रिहैब सेंटर में भी रहे।
विज्ञापन

3 of 6
रॉबर्ट डाउनी जूनियर - फोटो : instagram/robertdowneyjr
आयरन मैन कहे जाने वाले अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर भी ड्रग्स के आदी थे। जब वो आठ वर्ष के हुए तो उन्हें ड्रग्स की लत लग चुकी थी। 1990 में उन्होंने कई बार इससे छुटकारा पाना चाहा लेकिन नाकाम रहे। साल 2004 में उनकी पत्नी सुजैन ने उनसे शादी के लिए शर्त रखी कि उन्हें ड्रग्स छोड़ना पड़ेगा। तब जाकर काफी मशक्कत के बाद वो इसे छोड़ पाए।

4 of 6
प्रतीक बब्बर - फोटो : instagram/_prat
राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर अपने माता पिता की तरह बॉलीवुड में सफल नहीं हो पाए। करियर की धीमी रफ्तार के लिए वो अपनी नशे की लत को जिम्मेदार मानते हैं। 2017 में प्रतीक रिहैब सेंटर में रहे जिसके बाद वो ड्रग्स छोड़ने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

5 of 6
लेडी गागा - फोटो : instagram/ladygaga
ऑस्कर विजेता गायिका लेडी गागा को गांजा पीने की लत थी। नशे की वजह से वो भारी दर्द से भी गुजरीं। 2013 में लेडी गागा ने कहा था कि 'मैंने खुद से वादा किया है कि मैं किसी भी तरह के नशे से दूर रहूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमी लोवेटो - फोटो : instagram/ ddlovato
अमेरिकी गायिका डेमी लोवेटो ड्रग के ओवरडोज की वजह से अस्पताल में भी भर्ती रहीं। डेमी लोवेटो ने कहा था कि उन्हें नशे से परहेज पर ध्यान केंद्रित करने के लिए और इससे छुटकारा पाने के लिए समय की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें