फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह और नाक से खून निकलता देख घबरा गए थे संजय दत्त, अपनी ड्रग्स की लत पर किया बड़ा खुलासा

Tue, 14 Apr 2020 05:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म अभिनेता संजय दत्त - फोटो : amarujala
बॉलीवुड के संजू बाबा यानी संजय दत्त उन कलाकारों में से एक हैं जिनकी जिंदगी काफी उतार-चढाव से गुजरी है। यही वजह थी कि मशहूर निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी ने भी उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाई। संजय दत्त पर बनी फिल्म संजू साल 2018 में रिलीज हुई। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद भी किया। वहीं संजू फिल्म से संजय दत्त की जिंदगी के कई राज भी खुले। फिल्म में संजय दत्त का किरदार अभिनेता रणबीर कपूर ने निभाया था। 
विज्ञापन

2 of 5
Sanjay Dutt - फोटो : twitter
संजू फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी का वो दौर भी दिखाया गया है जब उन्हें ड्रग्स की लत लग गई थी। अब संजय दत्त ने अपनी इस ड्रग्स की लत को लेकर खुद बड़ा खुलासा किया है। दरअसल संजय दत्त का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह किसी आयोजन में छात्रों को ड्रग्स और नशे की लत से दूर रखने के लिए अपनी जिंदगी के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त, रिया पिल्लई - फोटो : Social Media
संजय दत्त के वीडियो को viralbhayani ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में संजय दत्त अपनी ड्रग्स की लत के बारे में बताते हुए कहते हैं कि, 'सुबह का समय था और मुझे भुख लगी था। उस वक्त तक मेरी मां गुजर चुकी थीं। मैंने नौकर से कहा कि खाना दे दीजिए। उसने कहा बाबा दो दिन हो गए आपने खाना नहीं खाया, बस सोते रहे। मैं बाथरूम में गया और मैंने अपने आपको देख तो मैं मरने की हालत में था। मेरे मुंह और नाक से खून निकल रहा था।'

4 of 5
संजय दत्त - फोटो : Social Media
संजय दत्त ने आगे बताया कि, 'वह सब देखकर मैं डर गया और सुबह सात बजे अपने पिता के पास गया और कहा कि मुझे मदद की जरूरत है। मुझे ड्रग्स की लत लग गई है। तो मैं काफी भाग्यशाली था कि मेरे पिता मुझे यहां से अमेरिका पुनर्वास केंद्र ले गए। वहां मैं दो साल रहा, लेकिन पहले साल मन में ऐसे ख्याल आए कि एक बार दोबरा ट्राई किया जाएगा, लेकिन मैंने कहा नहीं, न करूंगा न करने दूंगा।'  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sanjay Dutt - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
संजय दत्त ने आगे कहा, 'जब मैं दो साल बाद वापस आया तो मेरा गुरखा आया। एक आदमी ने मुझसे आकर कहा कि बाबा आपसे कोई मिलने आया है। तो मैंने सोचा सुबह सात बजे मुझसे कौन मिलने आया। मैंने देखा कि जो मेरा ड्रग पेडलर था वो मिलने आया था। उसने मुझे ड्रग की पुड़िया दी और बोला ये रख लो फ्री में। मुझे उस समय एक सेकंड चाहिए था सोचने के लिए कि मैं उस ड्रग को लूं या मना कर दूं।' अपनी बात खत्म करते हुए संजय दत्त ने कहा कि, 'उस एक सेकंड में मैंने तय किया कि अब मैं अपनी जिंदगी में कभी ड्रग नहीं लूंगा। इसके बाद मैंने अपने पिता से भी वादा किया कि आपने मेरी मदद की है कभी न कभी मैं अपने नौजवानों और योद्धाओं की मदद जरूर करूंगा।' सोशल मीडिया पर संजय दत्त का ये वीडियो काफी वायरस हो रहा है। 

पढ़ें: सलमान के बाद अब आमिर की फिल्म के भी अटकने के आसार, मुश्किल होगी क्रिसमस पर रिलीज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें