Sanjay Dutt
308 गर्लफ्रेंड की लिस्ट से कई नाम गायब
फिल्म में ये तो बताया गया है कि लड़कियों के मामले में संजू बाबा दिलफेंक थे लेकिन 308 में से सिर्फ एक गर्लफ्रेंड के बारे में बताना कहीं से भी ठीक नहीं लगता। सभी जानते हैं कि फिल्म 'साजन' के बाद से ही संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का अफेयर था। आलम तो ये था कि फिल्म 'साजन' के प्रीमियर में जब संजय दत्त और माधुरी दीक्षित स्टेज पर पहुंचे तो लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे थे। कहा जाता है कि 1993 के बॉम्बे बम ब्लास्ट में जब संजय का नाम आया, तब माधुरी खुद उनसे अलग हो गईं। ऐसे में इतना अहम किरदार मिस कर देना फिल्म को अधूरा बनाता है।