फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन में तीनों बच्चों को साथ मौज-मस्ती कर रहे हैं शाहरुख, फैमिली ट्रिप की तस्वीरें आईं सामने

Mon, 02 Jul 2018 01:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shah Rukh Khan
फिल्म 'जीरो' की शूटिंग पूरी होते ही शाहरुख खान परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकल गए हैं। 'किंग खान' इन दिनों स्पेन के शहर बार्सिलोना में हैं जहां वह पत्नी गौरी और तीनों बच्चों- सुहाना, आर्यन और अबराम के साथ मौज मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस फैमिली ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए सामने आई हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Aryan Khan - फोटो : Twitter/Gauri Khan
एक तरफ जहां सुहाना खान और शाहरुख खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हैं,वहीं दूसरी तरफ गौरी खान ने आर्यन और अबराम की ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसमें वे सड़क पर गटर किनारे बैठे नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Shah Rukh Khan - फोटो : Twitter/Gauri Khan
गौरी खान ने फैमिली ट्रिप की दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें शाहरुख खान दोनों बेटों के साथ नजर आ रहे हैं, वह भी सड़क पर बैठे हुए।


 

4 of 5
aryan khan
स्पेन रवाना होने से पहले शाहरुख और गौरी खान बेटे आर्यन के साथ मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई पर पहुंचे। हालांकि, 'बादशाह' की बिटिया सुहाना और छोटे शहजादे अबराम को वे अपने साथ नहीं ले गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahrukh khan
शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' इसी साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'सैल्यूट' है जिसकी शूटिंग वह सितंबर में शुरू कर सकते हैं। यह फिल्म अंतरिक्षयात्री राकेश शर्मा की जिंदगी पर आधारित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें