फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवंगत ब्वॉयफ्रेंड के जन्मदिन पर फिर भावुक हुईं संजय दत्त की बेटी त्रिशाला, साझा की ये तस्वीर

Mon, 07 Oct 2019 10:36 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Trishala Dutt - फोटो : social media
अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशाला एक बार फिर से अपने इटालियन ब्वॉयफ्रेंड को लेकर इमोशनल हुई हैं। त्रिशाला ब्बॉयफ्रेंड को उसके जन्मदिन पर याद करते हुए इमोशनल हो गई हैं। जन्मदिन के मौके पर त्रिशाला ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस तस्वीर के साथ त्रिशाला ने इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Trishala Dutt with Boyfriend - फोटो : Instagram
त्रिशाला की इस तस्वीर में ब्वॉयफ्रेंड उन्हें गाल को चूमते दिखाई दे रहे हैं। वहीं तस्वीर में त्रिशाला हंसती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए त्रिशाला ने कैप्शन में लिखा-  'एक कोई दिन, सेकेंड और ना ही कोई पल जब मैं तुम्हारे बारे में नहीं सोचती। जन्मदिन की बधाई, तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। मैं तुमसे प्यार करती हूं, बेला मिया।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
त्रिशाला दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
त्रिशाला की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। त्रिशाला अक्सर ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए उनके साथ बिताए दिनों को याद करती रहती हैं। इससे पहले भी वह ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा कर चुकी हैं। गौरतलब है कि त्रिशाला दो साल से इटालियन ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन अचानक बीती 2 जुलाई को उनके ब्वॉयफ्रेंड की निधन की खबर आई। 

4 of 5
Trishala Dutt with Boyfriend - फोटो : instagram
ब्वॉयफ्रेंड के निधन के बाद त्रिशाला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए उनेक निधन की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था- 'मेरा दिल टूट गया। मुझे प्यार करने, प्रोटेक्ट और मेरा ख्याल रखने के लिए थैंक्यू। तुमने मुझे जिंदगी में इतना खुश रखा है जितना मैं पहले कभी नहीं हुई। तुम से मिलकर मैं दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की बन गई। तुम हमेशा मेरे अंदर जिंदा रहोगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Trishala Dutt - फोटो : file photo
इसके आगे त्रिशाला ने लिखा- 'मैं तुमसे प्यार करती हूं और हमेशा तुम्हें मिस करूंगी जबतक कि हम दोबारा नहीं मिलते। हमेशा के लिए तुम्हारी, जो तुम्हारी बेला मिया।' त्रिशाला दत्त संजय दत्त और ऋचा शर्मा की बेटी हैं। वह विदेश में रहती हैं। त्रिशाला की मान्यता दत्त से भी अच्छे संबंध हैं। यहां तक कि वह मान्यता के साथ भी कई बार तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं। 

पढ़ें: प्रियंका और फरहान का बेडरूम वीडियो हुआ लीक, वायरल हो रहा 'द स्काई इज पिंक' का ये सीन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें