फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सिनेमा में संजय दत्त के 41 साल और जल्द दिखेगी प्रभास-दिशा पाटनी की जोड़ी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 08 May 2022 07:55 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
sanjay dutt - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त को बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'बाबा' कहा जाता है। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी अभिनेता को यही कहकर सम्मान देते हैं।  उनका अंदाज फैंस को दीवाना कर देता है। वह एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने सिर्फ हीरो बनकर ही नहीं बल्कि विलेन बनकर भी फैंस का दिल जीता है। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत साल 1981 में आई फिल्म 'रॉकी' से की थी और अब संजय दत्त को बॉलीवुड इंडस्ट्री में 41 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने फैंस के लिए एक स्पेशल पोस्ट किया है।

Sanjay Dutt: संजय दत्त ने सिनेमा में पूरे किए 41 साल, फोटो शेयर कर 'रॉकी' से लेकर 'अधीरा' के बारे में लिखी खास बात
 
विज्ञापन

2 of 10
बंदिनी मिश्रा और सुजीत कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा में सुपर सितारों की मां का किरदार निभाने के लिए जो दर्जा दिग्गज अभिनेत्री निरूपा रॉय को हासिल है, कुछ कुछ उसी पोजीशन पर भोजपुरी सिनेमा में हैं चर्चित अभिनेत्री बंदिनी मिश्रा। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से बचपन में ही मां का दामन छोड़ मुंबई चली आईं बंदिनी भोजपुरी की सुपरहिट फिल्म 'पान खाए सइंया हमार' की हीरोइन रही हैं। उसके पहले हिंदी फिल्मों में भी उन्होंने खूब काम किया। लेकिन, सिनेमा में उनके योगदान को असल पैमाना हैं उनकी वे फिल्में जिनमें उन्होंने भोजपुरी के दिग्गज सितारों की मां के रोल निभाए। बंदिनी के मुताबिक वह अब तक करीब 80 भोजपुरी फिल्मों में मां के किरदार निभा चुकी हैं। तो चलिए मिलते हैं भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री बंदिनी मिश्रा से और जानते हैं उनके अब तक के सफर के बारे में...

मदर्स डे 2022: हिट फिल्म ‘पान खाए सइयां हमार’ की हीरोइन से मुलाकात, 80 फिल्मों में नए दौर के सितारों की मां

विज्ञापन

3 of 10
'अनेक' में आयुष्मान खुराना का लुक - फोटो : Instagram
हाल ही में देशभर में अचानक ही भारत की 'राष्ट्रभाषा' पर विवाद शुरू हो गया था। इसी वजह से अभिनेता अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच ट्विटर वॉर भी देखने को मिली थी। लेकिन इस पूरे विवाद के बीच आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'अनेक' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसका एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आयुष्मान खुराना 'राष्ट्रीय भाषा' पर एक बड़ा सवाल उठाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो पर अब सेलेब्स से लेकर फैंस तक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Anek Scene: राष्ट्रभाषा विवाद के बीच आयुष्मान की 'अनेक' का जबर्दस्त सीन वायरल, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
 

4 of 10
जान्हवी कपूर, श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्री श्रीदेवी हम लोगों के बीच अब नहीं हैं। श्रीदेवी ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए साल 2018 में अलविदा कह दिया था लेकिन जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी को हर खास मौके पर याद करती नजर आती हैं। आज मदर्स डे है और इस खास मौके पर भी जान्हवी ने मां संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ जान्हवी ने एक प्यारा नोट लिखा है, जो किसी को भी भावुक करने के लिए काफी है।

Mother's Day 2022: मां श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं जान्हवी कपूर, बचपन की तस्वीर शेयर कर लिखा, 'रोज महसूस करती हूं'
 
विज्ञापन

5 of 10
पूजा हेगड़े - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पूजा हेगड़े साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। महर्षि, मोस्ट एलिजिबल बैचलर, आला वैकुंठ पुरम जैसी सुपरहिट फिल्मों से पूजा के करियर को नई ऊंचाइयां मिली थीं, लेकिन साल 2022 उनके करियर के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो साबित हो रहा है। अब उनकी सुपरस्टार एक्ट्रेस की छवि ने करवट ली है और लगातार तीन फ्लॉप फिल्मों के बाद अब उनके करियर पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं।

Pooja Hegde: लगातार तीन फ्लॉप फिल्मों के साथ पूजा हेगड़े का करियर संकट में, निर्माताओं की निगाहें अब इन हिट नायिकाओं पर
 
विज्ञापन

6 of 10
prabhas, disha patani, deepika - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं, जिसमें 'प्रोजेक्ट के' भी शामिल है। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अपनी कास्ट की वजह से दर्शकों के बीच छाई हुई है। इस फिल्म में प्रभास के साथ बॉलीवुड की हिट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता अमिताभ बच्चन नजर आएंगे और अब प्रभास की इस फिल्म में एक और बॉलीवुड अभिनेत्री की जबरदस्त एंट्री हो गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी प्रभास की इस फिल्म में दिखाई देंगी और इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने किया है।

Project K: प्रभास की अगली फिल्म में दीपिका के बाद दिशा पाटनी की एंट्री, अमिताभ बच्चन भी निभाएंगे खास किरदार
 
विज्ञापन

7 of 10
शाहरुख खान, इब्राहिम कादरी - फोटो : Instagram
आज के समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारों के हमशक्ल मिलना आम बात हो गई है। सोशल मीडिया पर ऐसे कुछ लोगों की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं, जिनकी तुलना बॉलीवुड के ही किसी स्टार के साथ की जा चुकी है और अब बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का हमशक्ल भी मिल गया है। हैरानी की बात है लेकिन ये सच है। शाहरुख खान के हमशक्ल का नाम इब्राहिम कादरी है और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।

फोटोज: मिल गया शाहरुख खान का हमशक्ल, तस्वीरें देख किंग खान की पत्नी गौरी और बच्चे भी खा जाएंगे धोखा!
 

8 of 10
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान को उनकी दरियादिली के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड में उन्हें यारों का यार भी कहा जाता है। हर समय वह अपने दोस्तों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। कई इंटरव्यू में सलमान के दोस्तों ने इस बात का जिक्र भी किया है। सलमान खान बॉलीवुड में अब तक कई नए चेहरों को लॉन्च कर चुके हैं। चाहे उनके दोस्त सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी हों या फिर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली। जब भी किसी की मदद की बात आती है सलमान सबसे पहले आगे आते हैं। स्टारकिड्स के अलावा सलमान टीवी की कई एक्ट्रेसेस को भी फिल्मों में मौका दे चुके हैं। आइए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर...

कामयाबी की सीढ़ी: सिर्फ शहनाज नहीं, सलमान ने बनाया इन एक्ट्रेस का भी करियर, टीवी से लगवाई बड़े पर्दे की छलांग
 

9 of 10
पलक तिवारी, इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित स्टारकिड में से एक हैं। पिछले दिनों उन्हें सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ स्पॉट किया गया था, तो उन्हें अपना चेहरा छुपाने को लेकर ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। वहीं, दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आने लगी थीं। अब एक बार फिर दोनों को साथ में स्पॉट किया गया, लेकिन इस बार पलक ने अपना चेहरा नहीं छुपाया था। अब दोनों के फोटो और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Viral: अफेयर की खबरों के बीच एक बार फिर इब्राहिम अली खान के साथ दिखीं पलक तिवारी, लोगों ने पूछा- ये चक्कर क्या है?
 
विज्ञापन

10 of 10
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : insta
साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा सामंथा रूथ प्रभु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने बेहद ग्लैमरस अंदाज में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, उनकी ये तस्वीरें एक फोटोशूट की हैं, लेकिन इन तस्वीरों में नागा चैतन्य के निक नेम का टैटू दिखाई नहीं दे रहा है। बता दें कि सामंथा की निजी जिंदगी अचानक उस वक्त चर्चा में आ गई थी, जब उनके और नागा चैतन्य के तलाक होने की खबरें सामने आईं थीं। इन दोनों के अलग होने की खबर से इंडस्ट्री के लोगों से लेकर फैंस भी हैरान रह गए थे।

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रूथ प्रभु ने हटवाया एक्स हसबैंड नागा चैतन्य का टैटू! देखें लेटेस्ट तस्वीरें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें