फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: मदर्स डे पर करीना कपूर ने अपने लाडले बेटों के साथ पूल में की मस्ती, मां के लिए लिखा प्यारा सा नोट

Sun, 08 May 2022 07:36 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करीना कपूर खान ने अपने बच्चों और मां के साथ बनाया मदर्स डे - फोटो : Instagram
बी टाउन के सेलेब्स मदर्स डे को अपने परिवार के साथ खास अंदाज में मनाते नजर आए। करीना कपूर खान ने भी इस मौके पर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किए हैं। एक फोटो में वह अपने बेटों के साथ पूल में मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं, तो दूसरी में वह बहन करिश्मा कपूर और अपनी मां बबीता के साथ केक कटिंग कर रही हैं। करीना ने इसके साथ ही अपने मां के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

2 of 4
तैमूर, जेह और करीना कपूर - फोटो : Instagram
करीना कपूर अक्सर ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेटों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में वह तैमूर और जेह के साथ पूल में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। फोटो को करीना ने कैप्शन दिया है, मेरी जिंदगी की लंबाई और चौड़ाई, हैप्पी मदर्स डे। करीना की तैमूर और जेह के साथ ये फोटो फैंस को भी काफी पसंद आ रही है।
 
विज्ञापन

3 of 4
करीना कपूर की तस्वीरें - फोटो : instagram
इसके अलावा करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा कपूर और मां के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो में उनकी मां मदर्स डे के मौके पर केक कटिंग करती हुई नजर आ रही हैं, तो बेबो ने उनके कंधे पर हाथ रखा हुआ है। इस फोटो को करीना ने कैप्शन दिया है कि वो वजह जिसकी वजह से हम हैं। इसमें तीनों मां- बेटी की बॉन्डिंग भी काफी बढ़िया लग रही है।
 
विज्ञापन

4 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में नजर आने वाली है। हाल ही में आमिर खान और करीना ने फिल्म के प्रमोशन के लिए फेदर चैलेंज भी शुरू किया था। फिल्म पहले 14 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार थी, लेकिन कोरोना महामारी के दौरान फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें