फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संजू’ के लिए 37 साल पुराने लुक में नजर आए रणबीर कपूर, पोस्टर देख आप भी हो जाएंगे कन्फ्यूज

Tue, 08 May 2018 01:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanju
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का नया और सातवां पोस्टर फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने थोड़ी देर पहले शेयर किया है। इस पोस्टर में हम संजय दत्त की पहली फिल्म 'रॉकी' के लुक को देख सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
sanju
पोस्टर को देखकर बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि फोटो में संजय दत्त की जगह रणबीर कपूर हैं। अब तक संजू के 6 पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं। सभी पोस्टर को देख आप एक ही बात कहेंगे चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
rockey
पोस्टर में रणबीर कपूर कोर्ट पैंट और टाई में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि संजय दत्त साल 1981 में आई फिल्म 'रॉकी' में इसी लुक में नजर आए थे। संजय दत्त की ये डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म को संजय दत्त के पिता सुनील दत्त ने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म में संजय दत्त के साथ टीना मुनीम को जोड़ी काफी पसंद की गई थी।

4 of 5
sanju
इससे पहले संजय दत्त का मुन्ना भाई लुक और 90 के दशक का लुक सामने आया था। 90 का दशक संजय दत्त के लिए काफी मुश्किलों भरा था। 1993 में संजय दत्त को जेल जाना पड़ा साथ ही माधुरी दीक्षित के साथ अफेयर की भी चर्चा थीं। यह वही दशक था जब संजय दत्त की 50 से ज्यादा फिल्में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म-संजू
इस फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे।यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं। संजय दत्त की चाल से लेकर उनकी गंभीर आवाज तक हर चीज को रणबीर कपूर ने अपने किरदार में लाने की कोशिश की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें