फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस-3 में सलमान खान को छोड़ बॉबी देओल के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आईं जैकलीन

Tue, 08 May 2018 11:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' को लेकर काफी चर्चा में हैं। धोखेबाजी, बेवफाई और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म के नए पोस्टर ने फिल्म को लेकर नया ट्विस्ट पैदा कर दिया हैै। अब तक फिल्म के कई पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। 'रेस 3' के मेकर्स ने एक और पोस्टर रिलीज कर दिया है जो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
'रेस 3' के नए पोस्टर में बॉबी देओल के साथ जैकलीन फर्नांडिस नजर आ रही है। इससे पहले सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस का एक साथ पोस्टर सामने आया था। उस पोस्टर को देखकर लग रहा था कि जैकलीन फर्नांडिस 'रेस 3' में सलमान खान की हीरोइन हो सकती हैं, लेकिन अब बॉबी देओल के साथ पोस्टर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर नया ट्विस्ट बन गया है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
बॉबी देओल के साथ जैकलीन फर्नांडिस वाले पोस्टर को खुद सलमान खान ने भी ट्वीट किया है। इतना ही नहीं उनके ट्वीट ने भी रेस सीरीज के दर्शकों के बीच एक नया सस्पेंस बना दिया है। सलमान ने पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा- 'जैसे देखकर हमेशा विश्वास नहीं होता है, कौन क्या है पता चलेगा जल्द।' 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि फिल्म 'रेस 3' में सलमान खान और बॉबी देओल के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह, अनिल कपूर, बॉबी देओल और साकिब सलीम लीड रोल में हैं। यह फिल्म 15 जून को रिलीज होगी। पता हो कि रेस सीरीज के पहले दो सीक्वल को अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था, लेकिन 'रेस 3' को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें