संजय दत्त, मान्यता दत्त
- फोटो : एएनआई
संजय दत्त ने आगे लिखा, ‘यह आप सभी के अटूट विश्वास और समर्थन के बिना संभव नहीं होता। मैं अपने परिवार, दोस्तों और उन सभी प्रशंसकों का आभारी हूं, जो इस कोशिश के दौरान मेरे साथ खड़े रहे और मेरी ताकत बने। प्यार, दया और अनगिनत आशीर्वाद के लिए धन्यवाद, जो आपने मेरे लिए भेजे हैं।‘ फिल्मों की बात करें तो संजय दत्त हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सड़क 2’ में दिखे थे। 61 साल के संजय दत्त ने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।