फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को संजय दत्त ने दी दो महीने में मात तो फैंस बोले- आपके लिए खुश हैं लेकिन ये चमत्कार...

Wed, 21 Oct 2020 09:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
संजय दत्त - फोटो : instagram/duttsanjay
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त कैंसर मुक्त हो गए हैं। उन्होंने सोश मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की है। संजय दत्त पिछले कुछ समय से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। अपने जुड़वा बच्चों के जन्मदिन पर उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की और अपने फैन्स का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने दिन-रात उनके लिए दुआ की।
विज्ञापन

2 of 6
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त के ठीक होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी खुश हैं और अपने पसंदीदा स्टार के अच्छे सेहत की कामना कर रहे हैं लेकिन कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो संजय दत्त से पूछना चाहते हैं कि आखिर उनका कैंसर दो महीने में ही कैसे ठीक हो गया। सोशल मीडिया पर आपको ऐसे कई सवाल मिल जाएंगे जो संजू बाबा से पूछे गए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
संजय दत्त परिवार के साथ - फोटो : Instragram- @maanayata
एक यूजर ने लिखा है- मैं आपके लिए बहुत खुश हूं लेकिन हमें भी जानना है कि चौथे स्टेज का कैंसर दो महीने में ही कैसे ठीक हो गया। एक ने लिखा- यहां तक कि पहले चरण के कैंसर का इलाज करने में बहुत समय लगता है और यहां 2 महीने में ही तीसरे, चौथे चरण का कैंसर ठीक हो गया। अच्छा जादू है।
 

4 of 6
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
एक ने लिखा- सर आपको कभी चौथे स्टेज का कैंसर नहीं था। लोगों को मूर्ख मत बनाओ। क्या आप बता सकते हैं आपके कितनी कीमो ली है? यह सब नाटक या तो फिल्म के लिए था या फिर अपनी पत्नी को दुबई से बुलाने के लिए। हमें मूर्ख समझने की गलती मत करना।
 
विज्ञापन

5 of 6
संजय दत्त - फोटो : Twitter
बता दें संजय दत्त ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘पिछले कुछ हफ्ते मेरे परिवार और मेरे लिए बहुत मुश्किल थे लेकिन जैसा कहते हैं कि भगवान अपने सबसे मजबूत सैनिकों को सबसे कठिन लड़ाई देता है। आज अपने बच्चों के जन्मदिन के अवसर पर मैं इस लड़ाई से जीतकर खुश हूं और अपने परिवार के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सबसे अच्छा उपहार देने में सक्षम हूं।‘
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : एएनआई
संजय दत्त ने आगे लिखा, ‘यह आप सभी के अटूट विश्वास और समर्थन के बिना संभव नहीं होता। मैं अपने परिवार, दोस्तों और उन सभी प्रशंसकों का आभारी हूं, जो इस कोशिश के दौरान मेरे साथ खड़े रहे और मेरी ताकत बने। प्यार, दया और अनगिनत आशीर्वाद के लिए धन्यवाद, जो आपने मेरे लिए भेजे हैं।‘ फिल्मों की बात करें तो संजय दत्त हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सड़क 2’ में दिखे थे। 61 साल के संजय दत्त ने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें