फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त से रिश्ते का वह बड़ा राज, आज भी सहमी हैं माधुरी, इसलिए 'संजू' में नहीं किया रोल

Sat, 09 Jun 2018 05:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' का ट्रेलर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म में काम कर रहे ज्यादातर कलाकारों के किरदारों के बारे में खुलासा हो चुका है लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि माधुरी दीक्षित के रोल में कौन नजर आने वाला है। हालांकि खबर है कि एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना उनका किरदार निभा सकती हैं लेकिन क्या वजह है कि माधुरी दीक्षित के रोल को छुपा के रखा जा रहा है। क्या है इसके पीछे का राज?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
sanju
संजय दत्त की जिंदगी पर बनी इस फिल्म को लेकर जहां हर कोई उत्सुक है माधुरी दीक्षित फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले से ही डरी हुई थीं। खबर है कि माधुरी ने संजय दत्त को फोन करके कहा था कि इस फिल्म से वह उन्हें न जोड़ें। माधुरी का कहना है कि अब उनके और संजय दत्त दोनों के बच्चे बड़े हो चुके हैं। ऐसे में अब 25 साल पुराने पन्ने न पलटे जाएं। आखिर वो कौन सा राज है जिसे माधुरी ने आज तक छुपा के रखा है और अब आगे भी छुपाना चाहती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
माधुरी दीक्षित 80 के दशक के आखिरी सालों में अपने करियर के ऊचाइंयों पर थीं। उनकी 'तेजाब' और 'दिल' जैसी फिल्मों ने सफलता के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसी दौरान संजय दत्त और माधुरी दीक्षित को एक ही फिल्म में साइन किया गया और उस फिल्म का नाम था 'साजन'। ये वही फिल्म है जिसके गाने आज भी लोगों को याद हैं। फिल्म में रोमांस करते-करते माधुरी और संजय दत्त एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। मुश्किल ये थी कि संजय दत्त शादीशुदा थे और उनकी एक बेटी 

4 of 8
फिल्म रिलीज हुई और जबरदस्त हिट रही। दोनों के रोमांस पर दर्शकों ने भी मुहर लगा दी थी। पर्दे पर कमाल करने वाली इस जोड़ी को फिर से साथ में साइन किया गया, और अब फिल्म थी, 'खलनायक'। दोनों के प्यार के चर्चे इंडस्ट्री में भी होने लगे। 'खलनायक' की शूटिंग के दौरान दोनों इस बात को मान गए कि वह एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। वहीं माधुरी का परिवार उनके और संजय दत्त के रिश्ते के खिलाफ था। इसकी वजह थी संजय की शादीशुदा जिंदगी और उनके लंबे समय तक ड्रग्स का आदी रहना। 
विज्ञापन

5 of 8
हालांकि माधुरी दिल के सामने मजबूर थीं। वह संजय दत्त से बहुत प्यार करने लगी थीं।  संजय दत्त और माधुरी दोनों अपने रिश्ते को छुपाकर रखते थे। माधुरी नहीं चाहती थीं कि उन्हें किसी का घर तोड़ने वाला कहा जाए। साल 1993 में संजय दत्त विदेश में शूटिंग के लिए गए हुए थे। उनको बहन प्रिया ने फोन किया। इसी फोन ने संजय और माधुरी के रिश्ते बीच दरार डाल दी। संजय को बताया गया कि उनके खिलाफ टाडा के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

6 of 8
sanjay dutt
संजय दत्त वापस लौटे तो बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स स्टेशन पर उनका इंतजार कर रही थी। संजय के घर भी पुलिस थी। उन्हें स्टेशन से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। टाडा का उस वक्त देशभर में बड़ा खौफ था। टाडा के तहत मुकदमा दर्ज होने का मतलब जिंदगी जेल के नाम हो जाना माना जाता था। एक बड़े अभिनेता की गिरफ्तारी दुनियाभर में सुर्खियां बन गई थी। संजय पर कई बड़े आरोप लगे थे। माधुरी को लगता था कि संजय अपनी 'बैड ब्वॉय' वाली इमेज को पीछे छोड़ चुके हैं लेकिन इस घटना ने उनका दिल तोड़ दिया था।
विज्ञापन

7 of 8
माधुरी दीक्षित से संजय दत्त को लेकर जो भी सवाल हुए उन पर वह हमेशा चुप रहीं। उन्होंने कभी किसी के सामनें नहीं कहा कि उनका संजय से कोई रिश्ता था। ऐसे में संजय दत्त के जेल जाने के बाद उन्होंने अपनी प्रेम कहानी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। संजय दत्त पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी और दूसरी पत्नी से तलाक के बाद तीसरी शादी कर चुके हैं। माधुरी ने भी अमेरिका के डॉ. नैने से शादी कर ली। माधुरी के दो बेटे हैं। वहीं संजय दत्त के तीन बच्चे हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
madhuri dixit
फिल्म 'संजू' के चलते अब माधुरी को डर लग रहा है कि कहीं 25 साल बाद सारी चीजें एक बार फिर से सामने न आ जाए। जिस कहानी को माधुरी ने तमाम मुश्किलों के बावजूद जबान पर नहीं आने दिया, 25 साल बाद कहीं वह दोबारा उन्हें परेशान न करे दे। अब 25 साल पहले की उस कहानी की किताब के पन्ने पलटकर बेवजह के सवालों से माधुरी घिरना नहीं चाहती हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने संजय से कहा था कि फिल्म में उनके जैसा कोई किरदार न रखा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें