फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती के आरोपों पर सामने आईं संजना सांघी, दिया ये जवाब

Sun, 30 Aug 2020 01:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, संजना सांघी और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/sanjanasanghi96, instagram/rhea_chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की मुख्य आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को खुलकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने अलग-अलग दिए साक्षात्कार में अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी। रिया ने कहा कि सुशांत खुद पर लग रहे मी टू के आरोपों से बहुत दुखी थे। रिया ने संजना सांघी को लेकर भी सवाल खड़े किए।

विज्ञापन

2 of 5
संजना सांघी - फोटो : instagram/sanjanasanghi96
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि 2018 में 'दिल बेचारा' फिल्म की शूटिंग के दौरान सुशांत ने अपनी सह-कलाकार संजना सांघी के साथ दुर्व्यवहार किया। इन आरोपों का सुशांत की मानसिक सेहत पर प्रभाव पड़ा और वे दबाव में रहने लगे। रिया ने अपने इंटरव्यू में आरोप लगाया कि संजना ने करीब डेढ़ महीने बाद इस बात पर सफाई दी कि सुशांत के ऊपर मीटू के जो आरोप लग रहे हैं वो गलत हैं। अब रिया के आरोपों पर संजना सांघी ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती, संजना सांघी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty, @Sanghisanjana @ItsSSR
एक निजी चैनल से बातचीत में संजना सांघी ने रिया चक्रवर्ती के आरोप पर जवाब दिया। संजना ने रिया चक्रवर्ती के देर से सफाई देने के आरोपों पर कोई भी जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह पहले ही इस मुद्दे पर अपनी सफाई दे चुकी हैं और अब वो रिया के हालिया इंटरव्यू पर कुछ नहीं कहना चाहती हैं।

4 of 5
दिल बेचारा - फोटो : फिल्म का दृश्य
रिया के बयान पर संजना ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो एक महिला होने के नाते मैं काफी कुछ कह चुकी हैं। वास्तव में मैं इस मुद्दे पर अब बात नहीं करना चाहती। मैं इस मुद्दे पर 25 से ज्यादा इंटरव्यू में बोल चुकी हूं और अब मेरे पास कहने को कुछ नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
क्या कहा था रिया ने
रिया चक्रवर्ती ने कहा था, 'मुझे लगता है कि मीटू के आरोपों ने ही सुशांत पर दबाव बनाना शुरू किया था। उन्हें लगता था कि कोई इसके पीछे है। मुझे नहीं पता वह लोग कौन थे। उन्हें लगता था कि संजना सांघी के पीछे कुछ लोग हैं। यह इंडस्ट्री काफी मुश्किल है। बुलंदियां काफी ऊंची होती हैं और जब आदमी गिरता है तो रसातल में पहुंच जाता है। कुछ चीजों ने उन्हें और उनकी मानसिक हालत पर असर डाला। उसमें से एक Me Too भी है, हालांकि यह आरोप बाद में हट गए थे। वह इस तरह के शख्स नहीं थे। वह बहुत ही रिस्पेक्टफुल इंसान थे। उनकी को-स्टार संजना सांघी इस बात को साफ नहीं कर रही थीं। उन्हें लगता था कि यह सब उनकी दोस्त रोहिणी अय्यर की वजह से है। मैंने यह बात पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय को भी बताई है।'

दिशा सालियान की मौत के बाद सुशांत ने हार्ड डिस्क से डिलीट करवाया था डाटा: सिद्धार्थ पिठानी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें