फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा सालियान की मौत के बाद सुशांत ने हार्ड डिस्क से डिलीट करवाया था डाटा: सिद्धार्थ पिठानी

Sun, 30 Aug 2020 01:05 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत के रूममेट और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने कई खुलासे किए हैं - फोटो : Instagram
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। मामले की जांच इस समय सीबीआई कर रही है। अब तक इस मामले में सीबीआई कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जिनमें से एक सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी भी हैं। सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई से की गई पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। जिनमें से सबसे बड़ा खुलासा है हार्ड डिस्क से डाटा डिलीट करने के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : Instagram
सीबीआई ने पूछताछ की शुरुआत सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा और दो हाउस हेल्पर से की। जिसमें सीबीआई के सामने काफी कुछ आया। सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई को सुशांत और रिया के रिश्ते और नौकरी छोड़ने से लेकर दिशा सालियान की मौत से जुड़े तमाम सवालों के जवाब दिए हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि दिशा सालियान के निधन के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी हार्ड डिस्क से डाटा डिलीट करवाया था।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, दिशा सालियान, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @ItsSSR @Rhea_Chakraborty @DishaSalian
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ पिठानी ने रिया, सुशांत और उनके साथ रिश्ते, नौकरी छोड़ घर लौटने के अलावा दिशा सालियान की मौत से जुड़े कई मसलों पर चुप्पी तोड़ी है। दिशा सालियन की मौत के संबंध में पिठानी ने कथित तौर पर एजेंसियों को बताया कि सुशांत जाहिर तौर पर इस बात से परेशान थे। अपने बयान में पिठानी ने दावा किया है कि दिशा की मौत के बाद सुशांत ने उन्हें अपने कमरे में सोने और दिशा की मौत के बारे में अपडेट देने के लिए कहा था।

4 of 5
दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ ने आगे दावा किया कि सुशांत दिशा की मौत के बाद कॉर्नरस्टोन मैनेजर उदय से बात कर रहे थे क्योंकि श्रुति मोदी को पैर में चोट लगी थी और उस दौरान दिशा उनका काम संभाल रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिठानी ने अपने बयान में कहा कि 10 जून को, सुशांत ने उनसे हार्ड डिस्क से अपने सभी वीडियो और डाटा को हटाने के लिए कहा था। इसके अलावा, पिठानी ने दावा किया कि सुशांत के कहने पर ही उन्होंने हार्ड ड्राइव से गाने और वीडियो को हटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : acebook/SushantSinghRajput
गौरतलब है कि सीबीआई की टीम सुशांत सिंह राजपूत के मामले के साथ ही दिशा सालियान की मौत के मामले की भी जांच करेगी। क्योंकि सुशांत के निधन के बाद से ही इन दोनों मामलों को आपस में जोड़कर देखा जाने लगा। जिसके चलते दोनों की ही जांच सीबीआई करेगी। इसके अलावा दिशा सालियान केस की फाइल मुंबई पुलिस से डिलीट हो गई। जिसके चलते सीबीआई का शक और भी ज्यादा गहराने लगा है कि दोनों की जांच का कोई ना कोई तो संबंध है।

पढ़ें: सीबीआई ने की रिया चक्रवर्ती से करीब सात घंटे पूछताछ, किसी सवाल में अटकीं तो किसी का दिया गोलमोल जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें