संजना संघी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जर्नलिज्म में किया ऑनर्स
संजना सांघी का जन्म एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। माता-पिता कारोबारी हैं, तो नाना का दिल्ली के चांदनी चौक में मोती सिनेमा नाम से थिएटर है। नाना ही संजना को हर शनिवार फिल्में दिखाने ले जाता करते थे। ऐसे में फिल्मों के प्रति संजना की रुचि बढ़ने लगी, लेकिन अपने करियर को लेकर वह अभी भी कन्फ्यूजन में ही थीं। उन्होंने जर्नलिज्म में ऑनर्स करने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया, लेकिन वह समझ नहीं पा रही थी कि उन्हें करियर किस क्षेत्र में बनाना है।