मनोरंजन के मामले में ओटीटी प्लेटफॉर्म मौजूदा समय में लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं। इस डिजिटल युग में लोग सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी को तव्वजो दे रहे हैं, क्योंकि यहां पर यूजर्स को हर दिन उनकी पसंद के हिसाब से कुछ न कुछ नया मिल जाता है। ओटीटी पर हर तरह के कंटेंट की भरमार है। अब तो बड़े स्टार्स भी ओटीटी की ओर रुख कर चुके हैं। वहीं सिनेमाघरों के बाद बड़ी से बड़ी फिल्में भी तुरंत ओटीटी पर उपलब्ध होती हैं। सितंबर माह में भी ओटीटी के दर्शकों को मनोरंजन का महाडोज मिलने वाला है। यानी इस महीने में कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं।