फिल्म ‘गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल’ में जान्हवी कपूर के पिता के रूप में दमके अभिनेता पंकज त्रिपाठी अब अपनी नई फिल्म ‘कड़क सिंह’ में अभिनेत्री संजना सांघी के पिता बने हैं। पिता-पुत्री के रूप में इस फिल्म में बनी दोनों की जोड़ी की तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं और संजना सांघी इस फिल्म में अपने किरदार को काफी दमदार मानती है।