फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया मिर्जा ने किया कबूल, ' मेरा बस चले तो सारे एक्टरों की शर्ट उतरवा दूं'

Tue, 31 Jan 2017 11:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा है कि उनका बस चले तो वो किसी भी बॉलीवुड एक्टर को शर्ट ही ना पहनने दें। सानिया ने इसका खुलासा करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में किया।
विज्ञापन

सानिया मिर्जा ने किया कबूल, ' मेरा बस चले तो सभी एक्टरों की शर्ट उतरवा दूं'

2 of 5
शो में करण ने सानिया से पूछा था कि वो किस बॉलीवुड स्टार को बिना शर्ट के देखना चाहेंगी। इतना सुनते ही मानो सानिया के दिल के अरमां ही बाहर आ गए हों। सानिया ने छूटते ही कहा कि उनका बस चले तो वो बॉलीवुड के सभी एक्टरों को शर्टलेस ही रहने दें।

सानिया का ऐसा जवाब सुनते ही उनकी दोस्त फराह खान और करण जौहर ठहाके लगाकर हंसने लगे।
विज्ञापन

सानिया मिर्जा ने किया कबूल, ' मेरा बस चले तो सभी एक्टरों की शर्ट उतरवा दूं'

3 of 5
सानिया ने करण के शो पर और भी खुलासे किए जिनके बारे में जानकर फराह और करण चौंक गए। लेकिन इससे भी ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा खुद करण ने किया। करण ने खुलासा किया कि उन्होंने अभी तक सानिया को अपने शो पर इसलिए नहीं बुलाया था क्योंकि वो नंबर वन नहीं बनीं थीं। इतना सुनते ही सानिया भौचक्की रह गईं। हालांकि बाद में करण हंसने लगे।

सानिया मिर्जा ने किया कबूल, ' मेरा बस चले तो सभी एक्टरों की शर्ट उतरवा दूं'

4 of 5
'कॉफी विद करण' का ये एपीसोड इस रविवार को टेलीकास्ट किया जाएगा और ये पूरी तरह से मजेदार होने वाला है। फराह, करण और सानिया मिर्जा की आपस में गहरी दोस्ती है लेकिन रेपिड फायर राउंड के दौरान सानिया और फराह करण पर भारी पड़ीं।

देखें 'कॉफी विद करण' का प्रोमो - 
  Mischief, madness, & some mind-blowing fun with @TheFarahKhan & @MirzaSania on the Koffee couch! #KoffeeWithKaran pic.twitter.com/jhsKZYhTrR — Star World (@StarWorldIndia) January 29, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

सानिया मिर्जा ने किया कबूल, ' मेरा बस चले तो सभी एक्टरों की शर्ट उतरवा दूं'

5 of 5
फराह ने भी करण को खूब नाकों चने चबाये और साबित कर दिया कि कोई भी उनकी खिंचाई नहीं कर सकता। साथ ही उन्होंने ये कहकर सभी को हैरत में डाल दिया कि वो रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड को साथ में कॉन्डम रखने की सलाह देना चाहेंगी।

देखें 'कॉफी विद करण' का प्रोमो - 
  Some old and some new friends! Catch the awesome threesome @TheFarahKhan, @MirzaSania & @karanjohar on #KoffeeWithKaran. pic.twitter.com/sgmRvjMpur — Star World (@StarWorldIndia) January 30, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें